{"_id":"665e5535284e5af43c045e97","slug":"three-tier-security-arrangements-10-thousand-policemen-deployed-chandigarh-news-c-16-pkl1010-436738-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: तीन स्तरीय सुरक्षा इंतजाम, 10 हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: तीन स्तरीय सुरक्षा इंतजाम, 10 हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी
विज्ञापन
-हरियाणा के 91 केंद्रों पर सुबह आठ बजे शुरू होगी काउंटिंग, शाम चार बजे तक नतीजे साफ होने के आसार
-पहले पोस्टल बैलेट की गणना होगी शुरू, उसके बाद ईवीएम के मतों की गिनती होगी
-सीएपीएफ, एचएपी और हरियाणा पुलिस के जवानों की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी मतगणना
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा की दस लोकसभा व एक उपचुनाव सीट के लिए डाले गए मतों की गिनती के लिए प्रदेश में कुल 91 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों में मंगलवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गणना की जाएगी। उसके बाद ईवीएम के मतों की गिनती होगी। संभवत: दोपहर 12 बजे तक तस्वीर साफ हो जाएगी कि राज्य में भाजपा का या कांग्रेस का पलड़ा भारी है। चार बजे तक परिणाम आने के आसार हैं। मतगणना के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। केंद्र तीन स्तरीय सुरक्षा घेरे में होंगे। प्रथम स्तर पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के जवान तैनात रहेंगे, जबकि दूसरे स्तर पर हरियाणा आर्म्ड पुलिस (आईआरबी) के जवान और तीसरे स्तर पर जिला पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। प्रदेशभर के कुल 91 मतगणना केंद्रों पर 10 हजार से अधिक सुरक्षा कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीजीपी शत्रूजीत कपूर ने सोमवार को अधिकारियों के समीक्षा बैठक की। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बताया कि प्रदेश में स्थापित किए गए प्रत्येक मतगणना केंद्र पर कम से कम 70 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इनके अलावा, प्रदेश भर में स्थापित किए गए मतगणना केंद्रों पर 15 सीएपीएफ की कंपनियों सहित अन्य पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। मतगणना केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में पर्याप्त संख्या में नाके लगाए जाएंगे। मतगणना के लिए स्थापित किए गए 91 स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। प्रत्येक गतिविधि पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। यहां पर किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को प्रवेश नहीं करने दिया गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
वीवीपैट की पर्चियों का मिलान एजेंटों के सामने होगा
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि मतगणना की सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। मतगणना प्रक्रिया की निगरानी के लिए सभी केंद्रों पर मतगणना पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। पांच रेंडम चयनित वीवीपैट की पर्चियों का मिलान मतगणना एजेंटों के सामने ही किया जाएगा। प्रत्येक केंद्र पर मीडिया सेंटर भी बनाए गए हैं, जिसमें मतगणना से संबंधित सभी जानकारियां साझा की जाएगी। राज्य में 25 मई को हुए मतदान में 64.80 फीसदी मतदान हुआ था। राज्य में कुल दो करोड़ 76 हजार 768 वोटर हैं। इनमें से एक करोड़ 30 लाख दस हजार 201 लोगों ने अपने मतदान का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
ट्रैफिक डायवर्जन भी
मतगणना केद्रों के आसपास यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है। मतगणना केंद्र के मुख्य द्वार से लेकर पूरे मतगणना केंद्र परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि मतगणना संबंधी प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जा सके। मतगणना केंद्र में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जांच के लिए महिला व पुरुष पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। मतगणना के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में क्विक रिस्पांस टीमों को भी तैनात किया गया है। इसके अलावा अलग-अलग नाको, चेकप्वाइंट और प्रवेश द्वार पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं।
तीन अलग-अलग प्रवेश द्वार
प्रत्येक मतगणना केंद्र में 3 अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। मतगणना स्टाफ, मतगणना एजेंटों और ईवीएम मशीन लाने वालों के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। तीनों प्रवेश द्वार सीसीटीवी की निगरानी में होंगे। मतगणना केंद्रो पर अग्निशमन और एंबुलेंस की भी तैनाती की गई है। इस दौरान कानून व्यवस्था बाधित करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। मतगणना संबंधी कार्य पर निगरानी के लिए हरियाणा पुलिस के उच्च अधिकारियों की टीमें लगाई गई हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -