{"_id":"6688963e31148b38e308d937","slug":"three-snatchers-caught-mobile-and-bike-recovered-chandigarh-news-c-16-pkl1043-461549-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: तीन झपटमार काबू, मोबाइल और बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: तीन झपटमार काबू, मोबाइल और बाइक बरामद
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने तीन झपटमारों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से झपटा गया एक मोबाइल फोन और वारदात में प्रयोग की गई बाइक बरामद की है। आरोपियों की पहचान कजहेड़ी निवासी चरणजीत सिंह, विवेक कुमार और राहुल के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर उन्हें रिमांड पर लिया है। पूछताछ कर इनसे अब अन्य वारदातों की जानकारी हासिल की जा रही है।
सेक्टर-38 सी निवासी राजपाल ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह एक जुलाई को किसी काम से कजहेड़ी गए थे। काम खत्म करने के बाद जब रात 11.35 बजे वह वापस लौटने लगे तो उन्हें कोई ऑटो नहीं मिला। ऐसे में वह पैदल ही निकल पड़े। अटावा चौक के नजदीक पहुंचे तो रांग साइड से एक बाइक पर सवार तीन युवक उनके पास पहुंचे। पीछे बैठे दो युवकों ने उतरकर उनका मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने सूचना के आधार पर सेक्टर-36/37 लाइट पॉइंट पर नाका लगाकर तीनों को गिरफ्तार कर छीना गया मोबाइल और वारदात में प्रयोग की गई बाइक भी बरामद कर ली।