{"_id":"cd1a3e523044adc1a8e9c799f0b15c90","slug":"three-sadhu-hit-by-train-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़ते-लड़ते तीन साधु आए ट्रेन की चपेट में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़ते-लड़ते तीन साधु आए ट्रेन की चपेट में
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट
Updated Mon, 23 Jun 2014 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला छावनी और केसरी स्टेशन पर दो हादसों में चार लोग ट्रेनों से कट गए। इनमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को पीजीआई रेफर कर दिया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर तीन साधु प्लेटफार्म नंबर सात पर शताब्दी ट्रेन के नीचे आकर कट गए। बताया जा रहा है कि ये तीनों साधू जोगेंद्र, विनोद और एक अन्य आपस में लड़ रहे थे। लड़ते हुए ही ये तीनों प्लेटफार्म से गुजर रही शताब्दी की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
एएसआई बलजिंद्र सिह बाजवा ने बताया कि उन्हें तुरंत कैंट सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उनकी नाजुक हालत देखते हुए उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया। एएसआई पाल सिंह ने बताया कि केसरी रेलवे स्टेशन पर अंबाला-सहारनपुर की डाउन लाइन पर अचानक एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आकर कट गया।
विज्ञापन
व्यक्ति ने सफेद कुर्ता पायजामा पहना हुआ था और उसकी उम्र भी 75 वर्ष के करीब है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।