फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three PGI professors in the race for AIIMS director

एम्स डायरेक्टर की दौड़ में पीजीआई के तीन प्रोफेसर, नामों की घोषणा जल्द

Mon, 10 Feb 2020 01:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा आशीष वर्मा, चंडीगढ़
आशीष वर्मा, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 10 Feb 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Three PGI professors in the race for AIIMS director
पीजीआई - फोटो : अमर उजाला

पीजीआई के तीन प्रोफेसर व एक रिटायर्ड प्रोफेसर नवनिर्मित छह एम्स के डायरेक्टर की दौड़ में शामिल हैं। इंटरव्यू की प्रक्रिया हो चुकी है। नाम भी फाइनल हैं। सिर्फ कैबिनेट की मुहर लगनी बाकी है। दिल्ली चुनाव की वजह से डायरेक्टरों के नामों की घोषणा टल गई थी। 

विज्ञापन


अब संभावना है कि जल्द ही इन नामों का खुलासा कर दिया जाएगा। इन नामों में एंडोक्राइनोलाजी डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष व एचओडी डा. अनिल भंसाली, डीन रिसर्च डा. अरविंद राजवंशी व मेडिकल सुपरिंटेंडेंट प्रो. एके गुप्ता शामिल हैं। वहीं, स्कूल आफ पब्लिक हेल्थ के पूर्व एचओडी डा. राजेश कुमार का नाम भी इस सूची में है। हालांकि वे पीजीआई से रिटायर्ड हो चुके हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एम्स बठिंडा (पंजाब), एम्स रायबरेली (यूपी), एम्स गोरखपुर (यूपी), एम्स बीबानगर (तेलंगाना), एम्स देवघर (झारखंड), कल्यानी (पश्चिम बंगाल) के डायरेक्टर पद के लिए आवेदन मांगे थे। इसके लिए पूरे देश से 130 आवेदन आए थे। इनमें 36 फाइनल किए गए। इन सभी 36 ने इंटरव्यू दिए और इनमें पीजीआई के प्रोफेसर भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इनमें पीजीआई के प्रोफेसरों का पलड़ा भारी है। डा. अनिल भंसाली का टीचिंग और रिसर्च में काफी बड़ा अनुभव है। वे एंडोक्राइनोलाजी डिपार्टमेंट से 30 से ज्यादा सालों से जुड़े हैं। उनके 8899 साइटेशन हैं, जो यह बताने के लिए काफी हैं कि रिसर्च में उनका कोई सानी नहीं है। चिकित्सा से जुड़ी कई संस्थाओं के नामित सदस्य हैं। अपनी ओपीडी में वे देर शाम तक मरीजों को देखते हैं।

  
डा. अरविंद राजवंशी साल 1981 से पीजीआई से जुड़े हैं और मार्च में रिटायर हो रहे हैं। इस समय वह डीन रिसर्च हैं और साइटोलाजी व गाइनेकोलॉजी पैथोलॉजी डिपार्टमेंट के एचओडी हैं। उनके करीब तीन हजार साइटेशन हैं। डा. एके गुप्ता इस समय पीजीआई के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट हैं। साथ ही हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन के विभागाध्यक्ष हैं। जबकि प्रोफेसर राजेश कुमार पूर्व डीन रिसर्च रहे हैं और स्कूल आफ पब्लिक हेल्थ के पूर्व एचओडी। अब देखना है कि एम्स के डायरेक्टरशिप में इनमें से कौन से प्रोफेसर बाजी मारते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed