{"_id":"5d5e91958ebc3e6c86327a2c","slug":"three-people-of-bihar-died-due-to-poisonous-food-in-tarn-taran","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात को बनाया मीट, तीन लोगों ने खाया, सुबह कमरे में मिले मृत, सभी बिहार के रहने वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात को बनाया मीट, तीन लोगों ने खाया, सुबह कमरे में मिले मृत, सभी बिहार के रहने वाले
Fri, 23 Aug 2019 01:24 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरनतारन (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरनतारन (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 23 Aug 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के तीन भाईयों की पंजाब के तरनतारन जिले के गांव अलगो कोठी में जहरीला खाना खाने से मौत हो गई। तीनों बुधवार रात में खाना खाने के बाद कमरे में सोए थे। मृतक बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के रहने वाले थे और यहां गांव में किराये के मकान पर रह रहे थे। मृतकों में एक नाबालिग था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया के गांव मानपुर सकरी के सवपंस (25), राहुल (32) और कोमल कुमार (13) तरनतारन के गांव अलगो कोठी में किराये के मकान में रहते थे। इनके भाई साहिल ने पुलिस को बताया कि तीनों ने रात को खाने में मीट बनाया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- पंजाब के अमृतसर में मिले युवक और युवती के शव, धड़ से अलग दोनों के सिर, स्कूटी भी बरामद
विज्ञापन
शायद उसमें कोई जहरीला जीव गिर गया होगा। रात को तीनों भोजन करने के बाद कमरे में सो गए। सुबह वे तीनों काफी देर तक नहीं उठे तो पड़ोस के लोगों ने उनको जगाने की कोशिश की। वे नहीं जागे तो उन्हें फोन किया गया। जांच में पता चला कि सवपंस और कोमल की मौत हो चुकी थी।
राहुल को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। तीनों यहां दो साल से पीओपी का काम करते थे। डीएसपी सुलखन सिंह मान ने बताया कि तीनों बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया के गांव मानपुर सकरी के रहने वाले थे। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।