फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three people killed in three road accidents in Haryana's Karnal

करनाल में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों ने गंवाई जान, गंभीर हालत में दो पीजीआई रेफर

Sun, 16 Feb 2020 09:39 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल ( हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल ( हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 16 Feb 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Three people killed in three road accidents in Haryana's Karnal
सांकेतिक तस्वीर।

करनाल में तीन अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गये हैं, जिन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। मरने वालों में एक पंजाब के गांव मीरापुर जिला पटियाला और दूसरा कुरुक्षेत्र का रहने वाला है, जबकि एक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामलों में आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर लिया है। 

विज्ञापन


कैंटर ने पीछे से मारी टक्कर, फिर कुचलने से एक की मौत
गांव मीरापुर जिला पटियाला (पंजाब) निवासी कर्मजीत ने बताया में बताया कि वे आइसर 1110 गाड़ी से अपने गांव निवासी कुलदीप को साथ लेकर दिल्ली से पटियाला जा रहे थे। वे गाड़ी को चला रहा था। रविवार की रात करीब एक बजे जब वे तरावड़ी-पधाना पुल से आगे जीटी रोड पर जा रहे थे तो पीछे से एक कैंटर चालक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। पीछे से गाड़ी की टक्कर लगने के कारण उसकी गाड़ी में बैठा कुलदीप सिंह उछलकर गाड़ी के नीचे गिर गया और उनकी गाड़ी टक्कर लगने के कारण डिवाइडर कूदकर दूसरी साइड चली गई। 
विज्ञापन


गाड़ी के अगले पहिये दूसरी साइड सड़क पर व पिछले पहिये डिवाइडर में फंस गये। उसके साथी कुलदीप सिंह के ऊपर पिछली गाड़ी का पहिया चढ़ गया। इस हादसे में कुलदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। उसे भी काफी चोटें लगी। एएसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर टक्कर मारने वाली गाड़ी के चालक स्वर्ण सिंह के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क किनारे मिला था जख्मी, रास्ते में मौत, मृतक की नहीं हुई पहचान

गांव सग्गा निवासी बृजपाल ने शिकायत में बताया कि शनिवार की रात करीब 8 बजे वे अपने गांव से अपने खेत में जा रहा था। जब करनाल सीतामाई रोड पर गुगा माड़ी के पास पहुंचा तो वहां सड़क के साइड में एक व्यक्ति जख्मी हालात में पड़ा था, जिसको अज्ञात वाहन टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया था। मौके पर एंबुलेंस आ गई थी।

घायल को इलाज के लिए राजकीय अस्पताल करनाल लाया गया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इंस्पेक्टर सचिन ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया गया है। मृतक की पहचान के लिए शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है।

बाइक चालक की लापरवाही सवार पर पड़ी भारी, हादसे में मौत
कर्ण विहार निवासी दिनेश सिंह ने बताया कि वे प्राइवेट बिजनेस करते हैं। गुरुवार को वे अपने दोस्त सेक्टर-5 निवासी महावीर सिंह के साथ बाइक पर करनाल से पूंडरी शादी में जा रहे थे। उनके आगे बाइक पर गुमटो निवासी अमित कुमार और कुरुक्षेत्र निवासी अनिल चल रहे थे। इस दौरान अमित बाइक को तेज और लापरवाही से चला रहा था। समझाने के बाद भी वह नहीं माना। 

शाम के करीब 05.30 बजे माजरा रोडान गांव से आगे पहुंचने पर उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इस दौरान अनिल कुमार सड़क पर गिर गया। उसका सिर पक्की सड़क पर लगा, जिससे वह बेहोश हो गया। गाड़ी का इंतजाम करके उसे प्राइवेट अस्पताल करनाल लाया गया, जहां पर अनिल कुमार का इलाज होता रहा।

रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एसआई सज्जन ने बताया कि पुलिस ने अनिल की मौत के मामले में दिनेश की शिकायत पर अमित के खिलाफ लापरवाही से बाइक चलाने का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed