फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three people died in the accident, orders to give compensation of Rs 81.68 lakh to the families

Chandigarh News: हादसे में हुई थी तीन लोगों की मौत, परिवारों को 81.68 लाख रुपये मुआवजा देने के आदेश

Thu, 18 Jan 2024 03:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Three people died in the accident, orders to give compensation of Rs 81.68 lakh to the families
चंडीगढ़। किन्नौर के पास दिल्ली नंबर की कार के 150 फीट गहरी खाई में गिरने से हुए हादसे में जान गंवाने वाले तीन लोगों के परिवारों को अदालत ने 81.68 लाख रुपये मुआवजा देने के आदेश दिए हैं। अदालत ने हादसे में जान गंवाने वाले गंगा सेन के परिवार को 45.62 लाख रुपये, सनम के परिवार को 22.25 लाख और जगदीश चंद्र के परिवार को 13.87 लाख रुपये के मुआवजा दिए जाने के निर्देश दिए हैं। कार दिल्ली के धीरज झा के नाम पर रजिस्टर्ड थी और इफको टोक्यो कंपनी से इंश्योर्ड थी, इसलिए ये केस इन्हीं के खिलाफ चला। झा और इंश्योरेंस कंपनी ने विभिन्न दलीलें देते हुए केस खारिज किए जाने की मांग की। लेकिन जज ने उनकी दलीलों को नहीं माना और पीड़ित परिवारों के हक में फैसला सुनाया।
विज्ञापन


मामले में तीनों मृतक परिवारों की ओर से वकील सुनील दीक्षित ने केस दायर किया था। उन्होंने बताया कि ये हादसा कार चला रहे सूरज की लापरवाही की वजह से हुआ था। लेकिन हादसे में सूरज की भी मौत हो गई थी, इसलिए उन्होंने उसे इस केस में पार्टी नहीं बनाया। हादसे के वक्त गंगा सेन की उम्र 41 साल थी और वह सरकारी विभाग में चौकीदार के तौर पर काम करते हुए 24 हजार रुपये महीना कमाता था। सनम की उम्र 33 साल थी और वह सेब का कारोबारी था और उसकी महीने की कमाई करीब 25 हजार रुपये थी। जगदीश चंद्र की उम्र करीब 37 साल थी और वह भी सेब का कारोबारी था और करीब 25 हजार रुपए महीना कमाता था।
विज्ञापन

क्या था मामला..
चार साल पहले जुलाई 2020 में दर्ज हुए मामले के तहत 30 जुलाई 2020 को किन्नौर के रहने वाले गंगा सेन, सनम, जगदीप और सूरज एक कार में सफर कर रहे थे। कार को हादसे के वक्त सूरज कार चला रहा था जबकि सनम, जगदीप और गंगा हादसे का शिकार हुई कार में ही सवार थे। केस तहत चालक सूरज के कार पर नियंत्रण खो बैठने के कारण रात 9 बजे करीब गाड़ी किन्नौर के गांव लिप्पा के 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। आरोपों के तहत चालक हादसे के वक्त शराब के नशे में था और कार के तेज रफ्तार में होने के चलते ब्रेक लगाने पर भी कार नहीं रोकी। कार चलाते समय उसकी ओर से की गई इसी लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ, जिसमें खुद उसके समेत कार में सवार सभी यात्रियों की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed