पंजाबः फिरोजपुर में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, चार युवक घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजपुर में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई और वहीं चार युवक घायल है। थाना मक्खू के गांव खडूर के पास बाइक और ट्रैक्टर-ट्राली के बीच टक्कर हो गई, इस हादसे में बाइक सवार पांच युवकों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
तीनों घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जबकि एक युवक की नाजुक हालत देख उसे निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक रोबिन पुत्र सतीश (14), सुखविंदर सिंह पुत्र कारज सिंह (15), लवप्रीत सिंह पुत्र बूटा सिंह, सौमुअल पुत्र सतीश कुमार व अजय पुत्र दर्शन बाइक पर सवार होकर रविवार देर रात अपने गांव लौट रहे थे, जैसे ही गांव खडूर के पास पहुंचे कि उनकी बाइक एक ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। इस हादसे में रोबिन और सुखविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाकी के तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
खून में लथपथ तीनों घायलों को मक्खू के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां अजय की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे किसी निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि नौजवान किसी ईंट भट्ठे से कामकाज कर अपने घर लौट रहे थे।
रास्ते में लंगर खाने के बाद रास्ते बाइक लेकर जा रहे थे कि दूसरी तरफ से ट्रैक्टर-ट्राली आ रही थी, जिसमें टकरा गए। सूचना मिलते ही थाना मक्खू की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई, पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीरा के सरकारी अस्पताल में भेज दिया।
दो बाइक भिड़ीं, युवक की मौत, भाई जख्मी
थाना मक्खू के अंतर्गत गांव तलवंडी नेपालां के बस स्टैंड के नजदीक दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में एक बाइक पर सवार दो लोगों में से एक की मौत हो गई और दूसरा जख्मी हो गया। जख्मी को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया। थाना मक्खू पुलिस ने सोमवार को आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दिए गए बयान में जसवीर सिंह निवासी बहक गुजरां तहसील जीरा ने बताया वह और उसका भाई बलवीर सिंह (30) बाइक पर सवार होकर गांव फत्तेहगढ़ सभरां से मक्खू की तरफ आ रहे थे। तलवंडी नेपालां के बस स्टैंड के पास दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी।
इससे दोनों भाई जख्मी हो गई। उन्हें लुधियाना रेफर कर दिया गया, जहां बलवीर की मौत हो गई। एएसआई दिलबाग सिंह के मुताबिक आरोपी बाइक चालक काबल सिंह निवासी आले वाला के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।