फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three out of four applicants banned in GMSH-16, questions raised on tender

जीएमएसएच-16 में चार आवेदकों में से तीन प्रतिबंधित, टेंडर पर उठे सवाल

Sun, 06 Nov 2022 01:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Three out of four applicants banned in GMSH-16, questions raised on tender
चंडीगढ़। शहर के सरकारी अस्पतालों में दवा की दुकान खोलने की योजना परवाज चढ़ी और टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो गई लेकिन धीरे-धीरे हकीकत सामने आ रही है, जो स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली को जांच के घेरे में खड़ा कर रही है। मामला जीएमएसएच 16 के शॉप नंबर 7 के टेंडर से जुड़ा है। इस दुकान को 17 लाख रुपये मासिक किराए पर टेंडर दिया गया है। इस फर्म को पीजीआई पहले ही प्रतिबंधित कर चुका है। वहीं अब दो अन्य आवेदकों के भी पीजीआई से प्रतिबंधित होने की पुष्टि हुई है। इससे जहां एक तरफ टेंडर की जांच कमेटी सवालों के घेरे में आ गई है, वहीं दूसरी ओर इस बात की चर्चा है कि टेंडर अलॉट किसे किया जाएगा क्योंकि जिन चार फर्मों को काफी जांच के बाद टेंडर के लिए नामित किया गया था उनमें से तीन तो प्रतिबंधित हैं। जो एक फर्म बची है उसे मानक के विपरीत जाकर टेंडर नहीं दिया जा सकता। स्वास्थ्य विभाग के ही अधिकारी और कर्मचारी पुन: प्रक्रिया की बात कर रहे हैं। उधर, सूत्रों का कहना है कि विभाग इकलौते आवेदक को टेंडर देने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

चार में से तीन प्रतिबंधित, क्या खूब हुई जांच
चौंकाने वाली बात यह है कि स्वास्थ्य सचिव ने मानकों का हवाला देते हुए सस्ते दर पर बेहतर सुविधा के लिए दुकानों के टेंडर की प्रक्रिया शुरू की थी। उसके लिए कई चरण में जांच और बैठकों के बाद आवेदकों के नाम तय किए गए थे लेकिन हकीकत सामने आने पर स्थिति बेहद शर्मनाक हो गई है। कमेटी ने तमाम जांच के बाद जिन चार आवदेकों को टेंडर डालने की अनुमति दी उनमें से तीन प्रतिबंधित हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की जांच प्रणाली पर पहले से सवाल
जीएमएसएच 16 की जिस दवा की दुकान के लीज रिन्युअल की प्रक्रिया पर आपत्ति जताई जा रही है उसे हर बार स्वीकृति देने वाले विभाग के आला अधिकारी और कर्मचारी ही हैं। मामला उच्चाधिकारियों के सामने आ चुका है। उसके बावजूद जांच का झुनझुना थमाने का काम किया जा रहा है। अस्पताल परिसर में दुकान अलॉटमेंट में विभागीय कमेटी की जांच प्रक्रिया पर पहले से सवाल उठ चुके हैं। इस बार की टेंडर प्रक्रिया में प्रतिबंधित आवेदकों को स्वीकृति देने वाली कमेटी की कार्यप्रणाली का दूध का दूध और पानी का पानी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
टेंडर की प्रक्रिया के दौरान आवेदकों से शपथ पत्र लिए जाते हैं। उसमें गड़बड़ी सामने आने पर मानक के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
-यशपाल गर्ग, स्वास्थ्य सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed