{"_id":"22b1789110881f60339ec721412a21d8","slug":"three-more-new-flights-will-begin-in-summer-from-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मियों में शुरू होंगी तीन और नई फ्लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मियों में शुरू होंगी तीन और नई फ्लाइट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 04 Mar 2014 09:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मियों में स्पाइसजेट, गो एयर और जेट एयरवेज अपनी तीन नई उड़ानों की शुरुआत चंडीगढ़ से कर सकता है।
विज्ञापन
अप्रैल से ही हिमाचल के लिए सिटी एयरपोर्ट से एक नई उड़ान प्रस्तावित है। स्पाइसजेट के एक प्रतिनिधि के अनुसार चंडीगढ़ से श्रीनगर जाने वाली स्पाइसजेट की उड़ान फिलहाल सप्ताह में तीन दिन की है।
अप्रैल माह से इसी उड़ान को छह दिन की कर दिया जाएगा। यह उड़ान नई दिल्ली से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से श्रीनगर के लिए होगी।
वहीं गो एयर भी शाम के वक्त नई दिल्ली को कनेक्ट करती अपनी नई उड़ान शुरू करने की योजना बना रहा है। यह उड़ान शाम पांच बजे के आसपास की होगी। जेट एयरवेज भी सुबह की चंडीगढ़ से नई दिल्ली की फ्लाइट शुरू करेगा।
विज्ञापन
कुल्लू के लिए अप्रैल से फ्लाइट
चंडीगढ़ से अप्रैल में कुल्लू मनाली के लिए फ्लाइट प्रस्तावित हैं। इसके लिए एक प्राइवेट एयरलाइन ने आफर दिया है। चंडीगढ़ से कुल्लू के लिए इस फ्लाइट का किराया करीब सात हजार रुपये होगा।
विज्ञापन
चंडीगढ़ एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस फ्लाइट के बारे में स्लाट अभी नहीं मांगे गए हैं। इससे पहले चंडीगढ़ से कुल्लू मनाली के लिए एमडीएलएआर ने फ्लाइट 2008 में शुरू की थी।
यह फ्लाइट कुछ समय ही रही और बंद हो गई। टूरिज्म के लिहाज से कुल्लू-चंडीगढ़ के लिए यह फ्लाइट बेहतर होगी।