फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three minors arrested for stealing two wheelers for roaming

घूमने-फिरने के लिए दोपहिया वाहन चोरी करने वाले तीन नाबालिग काबू

Fri, 25 Mar 2022 02:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 02:45 AM IST
विज्ञापन
Three minors arrested for stealing two wheelers for roaming
चंडीगढ़। मौज-मस्ती और घूमने के लिए ट्राइसिटी में दोपहिया वाहन चुराने वाले तीन नाबालिगों को अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी के पांच दोपहिया वाहन बरामद हुए हैं। गौर करने वाली बात यह है कि आरोपियों ने एक साल में ट्राइसिटी के अलग-अलग हिस्सों से 60 दोपहिया वाहन चुराए हैं। चोरी के बाद आरोपी वाहन लेकर घूमते थे और जहां भी पेट्रोल खत्म होता था, वहीं पर गाड़ी को खड़ी कर फरार हो जाते थे। पुलिस ने तीनों को जुवेनाइल अदालत में पेश किया, जहां से तीनों को बाल सुधारगृह भेज दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी से सेक्टर-17 थाने, मलोया थाने और सेक्टर-36 थाने में दर्ज कई मामले सुलझ गए हैं।
विज्ञापन

अपराध शाखा के प्रभारी राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम बुधवार को सेक्टर-52 स्थित सरकारी हाईस्कूल के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान टीम ने बाइक पर फर्जी नंबर लगाकर घूम रहे 17 वर्षीय नाबालिग को काबू किया। पूछताछ में उसने बताया कि बाइक बलोंगी से चोरी की थी। मामले में सेक्टर-36 थाने में बाइक चोरी का केस दर्ज है। आरोपी ने पूछताछ में अपने अन्य दो साथियों के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस ने अन्य दोनों नाबालिगों को भी दबोच लिया।
विज्ञापन

पुलिस को मलोया कालेनी निवासी जसबीर सिंह ने बताया कि वह 20 जनवरी को किसी काम से सेक्टर-17 आए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी एक्टिवा पावर हाउस के पास खड़ी की थी, जहां से वह चोरी हो गई। वहीं डड्डूमाजरा गांव निवासी फतेह सिंह ने बताया कि 15 मार्च को घर के बाहर से उनकी बाइक चोरी हो गई थी। तीनों की गिरफ्तारी से ये दोनों मामले सुलझ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो स्थानों से बाइक और कार चोरी
उधर, मनीमाजरा बैंक कालोनी निवासी अनिल कुमार ने बताया कि उनकी कार मनीमाजरा शिवालिक पार्क के पास से चोरी हो गई है। मनीमाजरा थाना पुलिस ने उनकी शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। वहीं सेक्टर-2/11 स्थित डिवाइडिंग रोड के पास से कांसल निवासी जीवन की खड़ी बाइक चोरी हो गई। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने जीवन की शिकायत पर केेस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed