फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three-member committee formed for appointment of member in HERC.

Chandigarh News: एचईआरसी में सदस्य की नियुक्ति के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित

Sat, 09 Dec 2023 01:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Three-member committee formed for appointment of member in HERC.
रिटायर्ड जस्टिस एचएस भल्ला के नेतृत्व में चयन कमेटी दो नामों का करेगी चयन
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा विद्युत नियामक आयोग (एचईआरसी) में सदस्य की नियुक्ति के लिए हरियाणा सरकार ने फिर से तीन सदस्यीय चयन कमेटी का गठन किया है। रिटायर्ड जस्टिस एचएस भल्ला के नेतृत्व में गठित कमेटी में राज्य के मुख्य सचिव और केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग कमेटी के चेयरमैन को शामिल किया है। इसके साथ ही सरकार ने 17 जनवरी को गठित कमेटी के फैसले को रद्द कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि आयोग में सदस्य का पद पिछले दो साल से खाली है। सदस्य की नियुक्ति के लिए सरकार ने 17 जनवरी को हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज नवाब सिंह के नेतृत्व में कमेटी गठित की थी, लेकिन किसी सदस्य की नियुक्ति नहीं हो पाई। सरकार ने हाल ही में राज्य विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन के तौर पर नंदलाल शर्मा की नियुक्ति की है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक राज्य बिजली नियामक आयोग में कानून पृष्ठभूमि वाले सदस्य की नियुक्ति होनी है। कमेटी अगले कुछ दिनों में सदस्य पद के लिए दो नामों का पैनल तैयार कर प्रदेश सरकार को सौपेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed