{"_id":"6658cfeaee7aeafb720ad5a4","slug":"three-lakhs-cheated-in-the-name-of-getting-canadian-work-visa-case-registered-chandigarh-news-c-16-pkl1043-433554-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: कनाडा का वर्क वीजा दिलाने के नाम पर तीन लाख ठगे, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: कनाडा का वर्क वीजा दिलाने के नाम पर तीन लाख ठगे, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर तीन लाख रुपये ठगने का मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान सेक्टर-47 सी स्थित गोल्डन कैरियर कंसल्टेंसी के परमिंदर सिंह के रूप में हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के अजमेर स्थित धूमड़ा निवासी हेमराज शर्मा ने बताया कि उन्होंने परमिंदर सिंह से साल 2019 में कनाडा के वर्क वीजा के लिए मुलाकात की थी। परमिंदर सिंह ने वर्क वीजा दिलाने का वादा किया और उससे तीन लाख रुपये ले लिए। तब से अब तक वह लगातार टरकाता रहा। हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर हेमराज शर्मा को टाल देता। काफी समय बीतने के बाद भी जब वर्क वीजा नहीं आया तो हेमराज ने रुपये वापस मांगे। मगर परमिंदर ने रुपये वापस करने से इन्कार कर दिया। इस पर हेमराज ने पुलिस को शिकायत दी। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।