फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three lakhs cheated by a doctor by becoming an army officer

आर्मी अधिकारी बनकर डॉक्टर से ठगे तीन लाख

Wed, 31 Aug 2022 02:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 02:42 AM IST
विज्ञापन
Three lakhs cheated by a doctor by becoming an army officer
चंडीगढ़। आर्मी अधिकारी बनकर ठग ने सेक्टर-37 की एक डॉक्टर से तीन लाख रुपये ठग लिए। महिला डॉक्टर की शिकायत पर साइबर सेल थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ठग ने डॉक्टर को कॉल कर कहा कि वह एक आर्मी अधिकारी है और एक डॉक्टर ने उसे उनका नंबर दिया है। उसने आगे कहा कि वह चाहता है कि बच्चों के लिए वह एक चिकित्सा शिविर लगाएं। इसके लिए उसने एडवांस के तौर पर 20 हजार रुपये देने को कहा। बाद में आरोपी ने महिला डॉक्टर को झांसे में लेकर उनके खाते से तीन लाख रुपये उड़ा लिए।
विज्ञापन

बॉक्स
नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से 90 हजार रुपये ठगे
उधर, रामदरबार निवासी युवती पिंकल धीमान से ठग ने 90 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने कहा कि उन्होंने नौकरी डॉट कॉम पर आवेदन किया था। इस दौरान उन्हें एक शख्स का फोन आया और उसने नौकरी लगवाने की बात कही। इसके बाद आरोपी ने कभी एडवांस तो कभी वेरिफिकेशन के नाम पर 90 हजार 610 रुपये ठग लिए। बाद में उसने फोन उठाना बंद कर दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed