फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three lakh 86 thousand complaints of PPP are pending: CM

Chandigarh News: परिवार पहचान पत्र की तीन लाख 86 हजार शिकायतें लंबित

Thu, 22 Feb 2024 02:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Three lakh 86 thousand complaints of PPP are pending: CM
प्रश्न काल : सीएम ने सदन में दी जानकारी, कहा- 84 लाख शिकायतों में 80 लाख शिकायतों का निवारण हो चुका है
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। बजट सत्र में प्रश्न काल के दौरान शाहाबाद के विधायक रामकरण ने परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) की त्रुटियों को दूर को करने का सवाल पूछा। इस पर मुख्यमंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि पीपीपी की त्रुटियों को ठीक करने का काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि पीपीपी में त्रुटियों से संबंधित 84 लाख 34 हजार 961 शिकायतें प्राप्त हो चुकी हैं। इनमें से 80,50,611 शिकायतों का निपटारा किया जा चुका है, जबकि तीन लाख 86 हजार शिकायतें अभी लंबित हैं, जिन्हें जल्द ठीक करवा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि परिवार पहचान पत्र में नागरिकों ने खुद से डाटा दर्ज करवाया था। उसके बाद जहां व्यक्ति को जरूरत पड़ी तो उस हिसाब से उसमें बदलाव किए गए। जन्म तिथि से ही संबंधित लगभग 5 लाख 4 हजार शिकायतें थी, जिन्हें ठीक कर दिया गया है। करीब 48,851 लोगों ने शिकायत दर्ज करवाई कि पीपीपी में उनकी आय कम दर्ज है। उन्होंने शिकायत देकर उसे ठीक करवाया। सीएम ने बताया कि टिकटिंग मॉडयूल व सोशल मीडिया के माध्यम से भी लगभग 2,82,000 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 2,63,852 का निवारण किया जा चुका है। कई शिकायतों में लोगों ने जब किसी सरकारी योजना का लाभ लिया तो उन्हें दिक्कत आई। ऐसी 12,05,667 शिकायतों में से 11,40,690 को ठीक किया जा चुका है।

झज्जर के शिक्षा संस्थान की अनदेखी पर गीता भुक्कल ने सरकार को घेरा
प्रश्न काल में पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने झज्जर स्थित राज्य शिक्षक शिक्षा उन्नत अध्ययन संस्थान की बिल्डिंग व हॉस्टल न बनाने और टीचरों की नियुक्ति का सवाल पूछा। उन्होंने कहा, कांग्रेस शासन में बनाए गए संस्थान की अनदेखी की जा रही है और 11 साल से संस्थान का भवन तैयार नहीं किया जा सका है। छात्राओं के लिए हॉस्टल नहीं है, छात्राओं को पॉलीटेक्निक कॉलेज के हॉस्टल में रहना पड़ता है। 31 स्थायी टीचरों की पोस्ट है, जिसमें सिर्फ पांच की नियुक्ति है। एक कांट्रैक्ट पर है। 13 को स्कूल एजुकेशन से डेपुटेशन पर लगाया गया है। कहा, वह चार साल इस संस्थान का मुद्दा उठा रही हैं, मगर कोई सुनवाई नहीं होती। इस पर उच्च शिक्षा मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि गवर्नमेंट स्कूल की जल्द बिल्डिंग तैयार कर दी जाएगी। इसपर भुक्कल ने कहा कि बताया जाए कि इसकी जगह कहां चिन्हित की गई। इसी बीच दोनों में बहस होने लगी। इस बीच सीएम मनोहर लाल ने कहा कि संस्थान की बिल्डिंग के लिए जगह देख ली गई है। उसका डिजाइन भी तैयार कर लिया गया है। कुछ लोगों ने कहा कि इस संस्थान को गुरुग्राम ले चलते हैं, लेकिन मैं इसे झज्जर में ही रखना चाहता हूं। उन्होंने बताया कि बिल्डिंग निर्माण के लिए 15 करोड़ रुपये पास कर दिए गए हैं। इसका निर्माण जल्द शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


किरण ने सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण का मुद्द उठाया, सरकार बोली कोई इरादा नहीं
कांग्रेस विधायक किरण चौधरी ने सवाल पूछा कि क्या सरकार बिहार की तर्ज पर राज्य में सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कराने का इरादा रखती है। इसपर मुख्यमंत्री की ओर से जवाब दिया गया कि राज्य सरकार की ऐसी कोई योजना नहीं है। इस पर किरण ने दलील देते हुए कहा कि इस बारे में सुप्रीम कोर्ट की ओर से भी आदेश जारी हो चुका है। इसके बावजूद राज्य सरकार इस बारे में कुछ नहीं सोच रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बवानीखेड़ा के स्कूल भवन का निर्माण जून से होगा शुरू
बवानीखेड़ा के विधायक बिसम्बर सिंह ने पूछा कि उनके निर्वाचन क्षेत्र के गांव कलिंगा में शहीद धनपत सिंह वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के भवन का निर्माण कब से शुरू होगा। इस पर स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि विद्यालय की नई इमारत बनाने के लिए करीब पौने पांच करोड़ रुपये पास हो गए हैं। स्कूल भवन का निर्माण जून से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed