फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three laborers died due to being buried in mud while digging sewerage in Hisar

Haryana News: हिसार में बड़ा हादसा, मिट्टी ढहने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, सभी खगड़िया के रहने वाले

Thu, 22 Dec 2022 07:07 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 22 Dec 2022 07:07 PM IST
सार

जेसीबी और ग्रामीणों की मदद से सवा घंटे के बाद तीनों को बाहर निकाला गया और नारनौंद के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक तीनों बिहार के जिला खगड़िया के रहने वाले थे।

विज्ञापन
Three laborers died due to being buried in mud while digging sewerage in Hisar
मजदूरों को बाहर निकालते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कापड़ो गांव में बन रही नई सीवरेज लाइन में काम करते समय मिट्टी का बड़ा हिस्सा गिरने से तीन मजदूर दब गए। जेसीबी और ग्रामीणों की सहायता से तीनों को मिट्टी से बाहर निकाला और नारनौंद के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कापड़ो गांव में नई सीवरेज लाइन बिछाने का काम चल रहा है। सुबह से शाम पांच बजे तक काफी संख्या में मजदूर यहां पर काम करते हैं। शाम करीब पांच बजे बिहार निवासी संतोष मांझी (38), सनोज मांझी (40) और बलजीत (35) तीनों पाइप फिट करने के बाद लाइन से बाहर निकलने लगे तो अचानक मिट्टी का बड़ा हिस्सा उन पर गिर गया और तीनों मिट्टी के नीचे दब गए। 
विज्ञापन


पता चलने पर बाकी मजदूर और ग्रामीण एकत्रित हो गए। जिला और पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। जेसीबी और ग्रामीणों की मदद से सवा घंटे के बाद तीनों को बाहर निकाला गया और नारनौंद के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक तीनों बिहार के जिला खगड़िया के रहने वाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed