{"_id":"6648f10458148f6d7b072805","slug":"three-kilos-of-opium-and-drug-money-recovered-chandigarh-news-c-79-1-spkl1016-100422-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: 4 नशा तस्करों से तीन किलो अफीम व 1 लाख की ड्रग मनी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: 4 नशा तस्करों से तीन किलो अफीम व 1 लाख की ड्रग मनी बरामद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खन्ना। खन्ना पुलिस ने 4 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 किलो अफीम 1 लाख रुपये ड्रग मनी व गाड़ी सहित गिरफ्तार किया है। चारों तस्कर एक गाड़ी में सवार थे, जिन्हें खन्ना के मिलिट्री ग्राउंड के पास से पकड़ा गया।
दो तस्कर यूपी और दो खन्ना के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान सुधीर कुमार, सौरव निवासी बरेली (यूपी), रोशन लाल निवासी दाऊ माजरा व मनप्रीत सिंह निवासी खन्ना के रूप में हुई है, इस बात का खुलासा डीएसपी (खन्ना) हरजिंदर सिंह गिल ने प्रेसवार्ता में किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीएसपी गिल ने बताया कि सिटी थाना 2 के एसएचओ गुरमीत सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी अमलोह रोड चौक के पास मिलिट्री ग्राउंड के सामने नाकाबंदी पर मौजूद थी, इसी दौरान दिल्ली नंबर की गोल्डन रंग कार को शक के आधार पर रोका गया। कार में चारों आरोपी सवार थे, कार के डैशबोर्ड में से 3 किलो अफीम और 1 लाख रुपये की ड्रग मनी मिली। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि खन्ना के रहने वाले रोशन लाल और मनप्रीत सिंह के तार बरेली के नशा तस्करों सुधीर व सौरव से जुड़े। इसके बाद अफीम की खेप खन्ना लाई गई, इसे खन्ना में सप्लाई किया जाना था।
डीएसपी गिल ने कहा कि पुलिस ने चारों नशा तस्करों को गिरफ्तार करने के बाद शनिवार को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया। रिमांड के दौरान अहम खुलासे होने की संभावना है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि ये नशे की खेप कहां से लाए थे और कहां सप्लाई करनी थी। क्या इसका चुनावों के साथ कोई संबंध है, इसका भी पता लगाया जा रहा है।