फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three in Mohali, Two in Chandigarh and two in Panchkula found infected with covid-19

कोरोना: पीयू चंडीगढ़ की महिला कर्मी संक्रमित, पंचकूला में दो और मोहाली में तीन नए मामले

Thu, 25 Jun 2020 12:14 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 25 Jun 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Three in Mohali, Two in Chandigarh and two in Panchkula found infected with covid-19
कोरोना पॉजिटिव - फोटो : अमर उजाला

चंडीगढ़ में बुधवार को कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं। ये दोनों मरीज अपने परिवार के संक्रमित सदस्य के संपर्क में आकर पॉजिटिव हुए हैं। इनमें सेक्टर-29 निवासी पीयू में कार्यरत 37 साल की एक महिला और दूसरी खुड्डा लाहौरा निवासी 38 साल की महिला है। इन दोनों मरीजों के घर में पूर्व में कोरोना का मरीज मिल चुका है। इन दो नए मामलों के साथ चंडीगढ़ में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 428 हो गई है।

विज्ञापन


पंजाब यूनिवर्सिटी के अरुणा चंद्रा हॉल में काम कर रही महिला कर्मी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद कैंपस में हड़कंप मच गया है। अरुणा चंद्रा हाल के 30 लोगों के संपर्क में महिला के आने के बाद उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया। साथ ही एडमिन ब्लॉक में किसके किसके संपर्क में वह आईं, इसकी लिस्ट आज बनाई जाएगी। फिलहाल पीयू ने बैठक कर पीयू के एडमिन ब्लॉक व अरुणा चंद्रा हॉल को 26 जून तक के लिए बंद कर दिया है। दोनों ब्लॉकों में बुधवार को सैनिटाइजेशन का कार्य करवाया गया।
विज्ञापन


जानकारों का कहना है कि एक सप्ताह से वह लगातार पीयू में कार्य कर रही थीं। महिला के संपर्क में कौन रहे, यह देखा जा रहा है। कुछ अधिकारियों के नाम भी बताए जा रहे हैं। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि पीयू ने नहीं की है। सेक्टर- 29 में महिला कर्मी का ससुराल है। वह कुछ दिनों पहले ससुराल में थी। वहां पर एक व्यक्ति हिमाचल में आया हुआ था। उसकी सर्जरी हुई थी। उस व्यक्ति में कोरोना के लक्षण दिखे थे और वह पॉजिटिव था। उसके बाद महिला कर्मी पीयू कैंपस स्थित ए ब्लॉक में अपने आवास पर आ गई। यहां उसकी मां, भाई-बहन रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एडमिन ब्लॉक में एक सप्ताह में कई शिक्षक भी पहुंचे

पीयू के मुताबिक वह एक सप्ताह से पीयू के अरुणा चंद्रा हाल में काम कर रही थीं। मंगलवार को उसमें कोरोना के लक्षण मिले थे। जांच रिपोर्ट बुधवार को आई तो पीयू में सुबह से ही हड़कंप मच गया। सूत्रों का कहना है कि एडमिन ब्लॉक में एक सप्ताह में कई शिक्षक भी पहुंचे थे। यदि किसी में भी संक्रमण पहुंचा तो कोरोना की चेन लंबी हो सकती है। दूसरी ओर पीयू इसलिए परेशान है कि महिला कर्मी का भाई कंप्यूटर ब्रांच में प्रोग्रामर है। वह भी उन्हीं के साथ रह रहा था। वह हर दिन काम पर जा रहा था। अब खतरा बढ़ता नजर आ रहा है। महिला कर्मी की बहन भी पीयू के गर्ल्स हॉस्टल नंबर दस में नौकरी करती हैं लेकिन वह उसके संपर्क में पिछले दस दिनों से नहीं आई।

मार्केट में भी मचा हड़कंप
पीयू की मार्केट में अरुणा चंद्रा हॉल, एडमिन ब्लॉक के लोगों के अलावा संक्रमित महिला सामान आदि लेने पहुंची थी। कोरोना संक्रमण की खबर मिलते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कुछ लोग दुकानें बंद कर घरों में जाकर क्वारंटीन हो गए। कुछ अपनी जांच कराने की तैयारी कर रहे हैं।

पीयू की लापरवाही सामने आई
जानकारों का कहना है कि थर्मल स्क्रीनिंग के आदेश थे तो संक्रमित महिला कर्मी की स्क्रीनिंग क्यों नहीं की गई। तापमान क्यों नहीं रोज चेक किया गया। सर्दी जुकाम था तो उन्हें कैसे कार्यालय में आने दिया गया। उनके साथ कार्य करने वाले अन्य कर्मियों ने भी इस बात का विरोध नहीं किया। जानकारों का कहना है कि कुछ कर्मियों ने तो खाना आदि भी शेयर किया था। ऐसे में संक्रमण का खतरा और बढ़ जाता है।

मोहाली में तीन कोरोना के केस

मोहाली में बुधवार को कोरोना के तीन नए मरीज सामने आए हैं। इनमें जीरकपुर और खरड़ एरिया के लोग शामिल हैं। वहीं, अब जिले में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 229 पहुंच गई और अभी 55 मरीज सक्रिय हैं। वहीं 171 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि बुधवार को जीकरपुर के बलटाना में 25 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव आई है। यह पहले से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से कोरोना की शिकार हुई है। इसी तरह सेक्टर-126 गिलको हाइट्स में 42 वर्षीय व्यक्ति और शिवालिक सिटी खरड़ में 56 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आया है।

मुजफ्फरनगर के मरीज की कोरोना से डेराबस्सी में मौत
चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर स्थित इंडस इंटरनेशनल अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह 69 वर्षीय बजुर्ग यूपी के मुजफ्फरनगर का रहने वाला था। सिविल अस्पताल के कोरोना नोडल अफसर डॉ. एचएस चीमा ने बताया कि मरीज 21 जून को यूपी के मुजफ्फरनगर में खालापार से यहां रेफर किया गया था। 

इसका सैंपल पीजीआई में भेजा गया था, जहां से उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। मंगलवार की रात उसकी मौत हो गई। उसके इलाज के दौरान पूरी सावधानी बरती गई। इस मौत को मोहाली जिले के आंकड़ों में दर्ज नहीं किया जाएगा। परिजनों को शव यूपी ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिली तो पूर्वांचल सभा ने उनकी मदद की और अपनी एंबुलेंस से शव भेजा। 

पंचकूला में स्टाफ नर्स समेत दो कोरोना संक्रमित मिले

पंचकूला में स्टाफ नर्स समेत कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं। इसकी पुष्टि पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर-6 की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने की है। दोनों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। इन केसों के आने के बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 143 हो गई है। इनमें से 41 मरीज ठीक हो गए हैं।

डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि दो कोरोना संक्रमित मरीजों में से एक मरीज स्टाफ नर्स है। वह सेक्टर-1 के पास माजरी चौक की रहने वाली है। उनके रिश्तेदार एक मंत्री के ड्राइवर है। उनमें कोरोना की पुष्टि हुई थी। उनके संपर्क में आने से नर्स संक्रमित हुई है। दूसरा केस सेक्टर-2 से सामने आया है।

इसमें एक 40 वर्षीय व्यक्ति बाहर से सफर कर आया है। 15 दिन होम क्वारंटीन रहने के बाद व्यक्ति ने प्राइवेट लैब में टेस्ट करवाया था। इसके बाद इसकी जानकारी पंचकूला स्वास्थ्य विभाग को दी गई है। व्यक्ति को नौकरी ज्वाइन करनी थी। कंपनी ने कोरोना की डिटेल मांगी थी। इस पर टेस्ट करवाया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 

पंचकूला स्वास्थ्य विभाग के नोडल ऑफिसर राजीव नरवाल ने बताया कि दोनों मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की लिस्ट बनाई जा रही है। अब तक इन दोनों के संपर्क में 10 लोगों के होने की बात सामने आई है। सभी को होम क्वारंटीन कर सैंपल लेंगे। प्रशासन सब जगह सैनिटाइज भी करवा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed