{"_id":"6477a92b95de04aa13095f06","slug":"three-henchmen-of-lawrence-bishnoi-gang-arrested-used-to-extort-chandigarh-news-c-71-1-mli1001-1230-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन गुर्गे गिरफ्तार, जबरन करते थे वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन गुर्गे गिरफ्तार, जबरन करते थे वसूली
विज्ञापन
मोहाली। स्टेट साइबर ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) ने सेक्टर-69 में किराए के फ्लैट में रैकेट चला रहे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया है। वह फर्जी ऑनलाइन जुआ प्लेटफार्म का इस्तेमाल कर लोगों को पैसे ब्याज पर देने के बाद जबरन वसूली करते थे। आरोपियों की पहचान रोहित भारद्वाज उर्फ रिम्मी वासी जीरकपुर, मोहित भारद्वाज वासी चंडीगढ़ और अर्जुन ठाकुर वासी चंडीगढ़ के रूप में हुई है।
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने पत्रकारवार्ता कर कहा कि इस मामले में विस्तृत जांच और खुफिया जानकारी जुटाने के बाद कार्रवाई शुरू की थी। इसके बाद इन तीन व्यक्तियों को जबरन वसूली रैकेट चलाने में शामिल पाया गया। पुलिस टीम ने आरोपी रोहित भारद्वाज उर्फ रिम्मी के कब्जे से 14.78 लाख रुपये की नकदी और आरोपियों से बरामद मोबाइल के अलावा अन्य सामान बरामद किया है। आरोपी भोले-भाले लोगों को ऑनलाइन गेमिंग में शामिल होने और मामूली शुल्क पर दांव लगाने के लिए लुभाते थे। कुछ रकम जीतने के बाद निश्चित रूप से पीड़ित सट्टेबाजी में पैसा लगाने लगता था। इसके बाद वह उसे ब्याज पर पैसे देते। फिर उस राशि पर भारी ब्याज लेते थे जो कभी-कभी करोड़ों रुपये तक हो जाता था। जब पीड़ित पैसे वापस करने में असमर्थता दिखाता तो वह जेल और विदेश में बैठे अपने गैंगस्टर सहयोगियों के माध्यम से उन्हें धमकी भरे कॉल करते थे।
आरोपियों के बैंक खाते फ्रीज करने की कार्रवाई शुरू
जांच के दौरान पुलिस टीमों ने विभिन्न भुगतान वाले बैंक खाते भी पकड़े हैं जिनमें पैसे डाले जाते थे। आरोपियों की गतिविधियों से जुड़े बैंक खातों को फ्रीज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फर्जी वेबसाइट के मालिक की पहचान करने के लिए जांच चल रही है।
विज्ञापन
बार मालिकों, व्यापारियों को बनाते थे निशाना
एआईजी एसएसओसी मोहाली अश्वनी कपूर ने कहा कि आरोपियों ने मोहाली और चंडीगढ़ में नाइट क्लब, बार मालिकों और व्यापारियों से लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के इशारे पर जबरन वसूली की गतिविधियों को अंजाम देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 384, 506 और 120-बी और आर्म्स एक्ट की धारा 25 (7) के तहत मामला दर्ज किया है।