{"_id":"5e3b9f6e8ebc3ee5b73f7263","slug":"three-girls-tik-tok-video-in-harmandir-sahib-sgpc-letter-to-cyber-crime-branch","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"श्री हरमंदिर साहिब में तीन लड़कियों ने अश्लील गाने पर बनाया 'टिकटॉक', केस दर्ज करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री हरमंदिर साहिब में तीन लड़कियों ने अश्लील गाने पर बनाया 'टिकटॉक', केस दर्ज करने की मांग
Thu, 06 Feb 2020 10:40 AM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 06 Feb 2020 10:40 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री हरमंदिर साहिब में टिकटॉक वीडियो बनाने पर पाबंदी के बावजूद तीन लड़कियों ने वीडियो बनाकर उसे एक आईडी पर अपलोड कर दिया। वीडियो में लड़कियां एक अश्लील गाने पर थिरकती नजर आ रहीं हैं। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने श्रद्धालुओं को टिकटॉक बनाने से रोकने के लिए श्री हरमंदिर साहिब की पवित्र परिक्रमा में कई होर्डिंग लगाए हैं, इसके बावजूद टिकटॉक बनाने का सिलसिला रुक नहीं रहा है।
एसजीपीसी ने साइबर क्राइम ब्रांच को पत्र लिखकर परिसर में टिकटॉक बनाने वाली तीनों लड़कियों के विरुद्ध संगत की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज करने को कहा है। इससे पहले भी श्री हरमंदिर साहिब में टिकटॉक बनाने के मामले सामने आ चुके हैं। टिकटॉक बनाने वाले लोगों द्वारा माफी मांगने पर एसजीपीसी ने उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की। परिक्रमा के चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, इसके बावजूद इस पवित्र स्थल पर टिकटॉक बनाने वाले श्रद्धालुओं पर अभी तक नकेल नहीं कसी जा सकी है।

टिकटॉक बनाने के चलते हटवाए बुत
बता दें कि कुछ सिख संगठनों ने श्री हरमंदिर साहिब के मुख्य रास्ते में स्थापित सभ्याचारक बुत के आसपास इसलिए तोड़फोड़ की थी, क्योंकि श्रद्धालुओं को गुरु मर्यादा की जानकारी नहीं होती थी और वे यहां सेल्फी लेते व टिकटॉक वीडियो बनाते थे। तोड़फोड़ के बाद बुतों को हटाने के निर्देश जारी किए गए और उन्हें हटा भी दिया गया। इन बुतों को हटाए भी चार दिन हो चुके हैं।