{"_id":"6830e19b7957f8dc1f0ab629","slug":"three-girls-aged-6-to-8-years-were-molested-the-accused-old-man-was-arrested-chandigarh-news-c-16-pkl1043-718182-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: 6 से 8 साल की तीन बच्चियों से छेड़छाड़, आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: 6 से 8 साल की तीन बच्चियों से छेड़छाड़, आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-11 थाना क्षेत्र की 6 से 8 साल की तीन बच्चियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने 57 साल के आरोपी राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी करियाने की दुकान चलाता है। उसकी दुकान पर बच्चियां खाने-पीने का सामान खरीदने आती थी। इस दौरान आरोपी ने 6 साल की बच्ची के साथ शारीरिक छेड़छाड़ की। बच्ची ने अपने घर जाकर परिजनों को बताया। परिजनों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को दो और लड़कियों ने बताया कि अंकल ने उनके साथ शारीरिक छेड़छाड़ की थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को वीरवार रात को गिरफ्तार कर लिया।