Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three gangsters of Lawrence gang arrested, were in contact with those who fired at Salman's house

Chandigarh News: लॉरेंस गैंग के तीन गैंगस्टर गिरफ्तार, सलमान के घर पर फायरिंग करने वालों के संपर्क में थे

Thu, 30 May 2024 05:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
Three gangsters of Lawrence gang arrested, were in contact with those who fired at Salman's house
चंडीगढ़। यूटी पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई व लक्की पटियाल गैंग से जुड़े तीन गैंगस्टरों को गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है। तीनों गैंगस्टर बीते 14 अप्रैल की सुबह अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग करने के आरोपी विक्की गुप्ता और सागर पाल के संपर्क में थे। पकड़े गए तीनों गैंगस्टरों की पहचान रविंदर सिंह निवासी गांव डड्डूमाजरा (चंडीगढ़), करण कपूर निवासी मोहाली और जावेद झिंझा निवासी बागनवाली जिला फाजिल्का (पंजाब) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पूछताछ में यह खुलासा भी हुआ है कि गैंगस्टर जावेद झिंझा 30 अप्रैल को चंडीगढ़-पंजाब से कुछ युवकों को ट्रेन से लेकर मुंबई पहुंचा था और वहां पांच मई तक रुका था। पुलिस को शक है कि ये लोग फिर से कहीं सलमान खान की रेकी करने तो नहीं गए थे। इस खुलासे से सुरक्षा एजेंसियों के कान भी खड़े हो गए हैं। मलोया थाने में आईपीसी की धारा 386, 387, 511, 120 बी के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए तीनों गैंगस्टर लॉरेंस व लक्की पटियाल गैंग के सदस्यों को पनाह देने, पैसा उपलब्ध करवाने के अलावा उन्हें विदेश भेजने का काम भी करते थे। यही नहीं, ये तीनों विदेश में रह रहे लॉरेंस के साथी आतंकी गोल्डी बराड़ के इशारे पर विरोधी गैंग के सदस्यों को खत्म करने करने की योजना बना रहे थे। यही नहीं, चंडीगढ़ के अमीर व्यापारियों, प्रॉपर्टी डीलरों, बिल्डरों, होटल मालिकों, रेस्टोरेंट व नाइट क्लब मालिकों और शराब ठेकेदारों को रंगदारी वूसली में भी तीनों गैंगस्टर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ पुलिस की अपराध शाखा के इंस्पेक्टर अशोक कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना पर इन तीनों को काबू किया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी एक-दूसरे के साथ बातचीत के लिए वर्चुअल नंबर और अलग-अलग कॉलिंग एप का इस्तेमाल कर रहे थे। यह भी पता चला है कि ये तीनों किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

लॉरेंस का करीबी झींझा काली कमाई को ठिकाने लगाने के साथ गैंग में भर्तियां भी करता था
पकड़ा गया गैंगस्टर जावेद झींझा, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का पुराना दोस्त व करीबी है। लॉरेंस के साथ वह अबोहर और बठिंडा में पढ़ाई कर चुका है। लॉरेंस के साथ पंजाब, राजस्थान और चंडीगढ़ में दर्ज आपराधिक मामलों में भी शामिल रहा है। उस पर अबोहर (पंजाब), सीकर (राजस्थान) और चंडीगढ़ में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह भी पता चला है कि झींझा लॉरेंस की लाखों-करोड़ों की काली कमाई को बाजार में सर्कुलेट करने का काम करता था। पुलिस के मुताबिक, झींझा हवाला ऑपरेटरों के जरिए पैसे को विदेश भेजने और क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने का भी काम देखता था। वह पैसे की रंगदारी वसूलने के लिए अपने पिछले रिकॉर्ड और बिश्नोई के संबंधों का फायदा उठा रहा था। यही नहीं, चंडीगढ़ और पंजाब के जरूरतमंद युवाओं को गैंग में शामिल करने के लिए वह उन्हें तमाम लग्जरी सुविधाएं भी मुहैया करवाता था।


रंगदारी और जबरन वसूली का काम करता था रविंदर
गिरफ्तार गैंगस्टर रविंदर सिंह पर पहले भी चंडीगढ़, मोहाली, पटियाला, जालंधर और गुरदासपुर में कई मामले दर्ज हैं। वह कुछ समय पहले ही जावेद झींझा के जरिए लॉरेंस गिरोह से जुड़ा था। गैंग के लिए वह रंगदारी और जबरन वसूली का काम करता था। साथ ही रंगदारी के पैसों को बाजार में जरूरतमंद लोगों को मोटे ब्याज पर देता था। वहीं, आरोपी करण कपूर अपने घर से ही इमिग्रेशन का काम करता था। दिल्ली और मुंबई में बड़े एजेंटों से संपर्क कर वह लोगों को विदेश भेजता था और लाखों रुपये कमाता था। वह गैंगस्टर गोल्डी बराड़ व लॉरेंस गिरोह के भी कई सदस्यों को विदेश भेज चुका है। उसके खिलाफ धोखाधड़ी और इमिग्रेशन धोखाधड़ी के सात से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed