फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three flights landing in Amritsar diverted to Chandigarh airport

Chandigarh News: अमृतसर में उतरने वाली तीन उड़ानें चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर डायवर्ट

Sun, 03 Nov 2024 05:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
Three flights landing in Amritsar diverted to Chandigarh airport
चंडीगढ़। दिवाली पर पटाखों के धुएं का असर अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानों पर पड़ रहा है। पंजाब के सीमांत इलाकों और आसपास धुएं के गुबार के चलते अमृतसर आने वाली एक अंतरराष्ट्रीय और दो घरेलू उड़ानों को डायवर्ट कर शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ पर लैंड करवाया गया। इनमें दुबई से अमृतसर एयरपोर्ट पर सुबह 9.35 बजे लैंड करने वाली फ्लाइट को डायवर्ट करके चंडीगढ़ भेजा गया। वहीं, दो घरेलू उड़ानों में अहमदाबाद से अमृतसर फ्लाइट को सुबह 10.45 पर उतरना था। इसे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर भेज दिया गया, जबकि दूसरी घरेलू उड़ान को मुंबई से अमृतसर को 11.45 पर लैंड करना था। उसे भी चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर भेज दिया गया। हालांकि, चंडीगढ़ एयरपोर्ट से कोई उड़ान बाधित नहीं हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed