Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three flights canceled due to haze, 16 delayed

Chandigarh News: धुंध के चलते तीन फ्लाइट रद्द, 16 ने देरी से भरी उड़ान

Tue, 03 Jan 2023 08:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Three flights canceled due to haze, 16 delayed
चंडीगढ़। शहर में सोमवार का दिन कड़ाके की सर्दी और कोहरे से भरा रहा। दृश्यता भी कम रही। इसके चलते शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर चंडीगढ़ से जाने वाली तीन फ्लाइट्स को रद्द करना पड़ा और 16 फ्लाइट्स ने अपने निर्धारित समय से लेट उड़ान भरी।
विज्ञापन

इस संबध में जानकारी देते हुए इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ राकेश रंजन सहाय ने बताया कि सुबह के समय धुंध अधिक होने के कारण एयरपोर्ट पर विजिबिलटी जीरो थी। इस कारण सुबह के समय उड़ान भरने व आने वाली फ्लाइट अपने निर्धारित समय से लेट हुई जबकि तीन फ्लाइटों को रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन

यह फ्लाइट रही रद्द
6ई6245/2177 चंडीगढ़-दिल्ली
6ई6552/6052 चंडीगढ़-दिल्ली
6ई6051/6056 चंडीगढ़-अहमदाबाद
यह फ्लाइट्स देरी से उड़ीं
शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से मुंबई, हैदराबाद, लखनऊ तथा अहमदाबाद की फ्लाइट अपने निर्धारित समय से चार-चार घंटे लेट उड़ान भरी। ये फ्लाइट्स सुबह 6.15 से 6.30 बजे के बीच उड़ानें भरती हैं जबकि श्रीनगर, मुबंई, बैंगलोर, लेह, दिल्ली तथा मुंबई की फ्लाइट अपने निधारित समय से 2.30 घंटे लेट रही। इसके साथ ही पटना, जयपुर, इंदौर, दिल्ली की फ्लाइट ने निर्धारित समय से 2-2 घंटे लेट उड़ान भरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed