फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three Died in road accident in Karnal Of Haryana

कार और ट्रक में भीषण टक्कर, जीजा-साले समेत तीन की मौत, इंजन निकल दूर जा गिरा

Tue, 20 Aug 2019 09:40 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 20 Aug 2019 09:40 PM IST
विज्ञापन
Three Died in road accident in Karnal Of Haryana
भीषण हादसे में तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली एयरपोर्ट पर भतीजी को छोड़कर अटारी लौट रहे जीजा-साले की कार का गांव उचानी के समीप ट्रक से भिड़ंत गई। हादसे में कार चालक ड्राइवर और जीजा-साले की मौत हो गई। चालक को झपकी आने की वजह से मंगलवार सुबह करीब छह बजे कार डिवाइडर पार कर ट्रक से भिड़ गई।

विज्ञापन


हादसा इतना भीषण था कि कार का इंजन छिटक कर बाहर जा गिरा। हादसे के बाद काफी देर तक जीटी रोड पर जाम की स्थिति रही। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद कार चालक के शव को निकाला गया। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। 
विज्ञापन

 
जांच अधिकारी विजय ने बताया कि जिला शहीद भगत सिंह के गांव अटारी निवासी मंजीत सिंह (40) अपनी भतीजी को दिल्ली एयरपोर्ट छोड़कर आना था। उन्होंने लुधियाना से एक कार किराए पर ली। उसका चालक हरजोत सिंह था, जो लुधियाने के जालंधर चौक का रहने वाला था। साथ ही मंजीत सिंह ने अपने साले बलदेव (35) जो लुधियाना में जालंधर चौक का रहने वाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसको साथ लेकर सोमवार को पंजाब से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए। रात को भतीजी को एयरपोर्ट छोड़कर वे वापस आ रहे थे। सुबह करीब छह बजे चालक को अचानक झपकी आ गई। उचानी के समीप कार डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ ट्रक में जा घुसी। कार और ट्रक के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक हरजोत सिंह कार में फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

बलदेव और मंजीत को कार से निकाल कर राहगीर अस्पताल लेकर गए तो वहां उन्होंने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद सदर पुलिस ने क्रेन की सहायता से चालक का शव कार से बाहर निकाला। 

कार और ट्रक के बीच टक्कर इतनी भीषण था कि ट्रक से टकराते ही इंजन कार से छिटक कर बाहर निकल गया। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद करीब आधे घंटे तक जीटी रोड पर यातायात बाधित रहा। बाद में पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को बाहर निकाला। 

मंजीत अपने साले के साथ किराए की गाड़ी में सवार होकर अपनी भतीजी को दिल्ली एयरपोर्ट पर छोड़कर पास आ रहा था तो ड्राइवर को नींद आ गई। उसकी कार डिवाइडर पार कर ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। - विजय कुमार, जांच अधिकारी, सदर थाना। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed