{"_id":"592f05414f1c1b7508bdb49f","slug":"three-died-in-road-accident-at-hosiarpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार का कहर, बेटी को चंडीगढ़ छोड़कर आ रहे परिवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार का कहर, बेटी को चंडीगढ़ छोड़कर आ रहे परिवार की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब)
Updated Thu, 01 Jun 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होशियारपुर चंडीगढ़ रोड के गांव जियाण के पास हुए एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में होशियारपुर पुलिस में तैनात एक हेडकांस्टेबल युगल और उनका 20 साल का बेटा शामिल है। हादसा तब हुआ जब उनकी गाड़ी को सामने से आ रहे एक ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रेलर का चालक भी बुरी तरह घायल हो गया।
जानकारी के मुताबिक होशियारपुर पुलिस में हेडकांस्टेबल अमरीक सिंह, उनकी पत्नी हेडकांस्टेबल जसबीर कौर अपने 20 साल के बेटे जसपाल के साथ सुबह अपनी बेटी को चंडीगढ़ छोड़ने गए थे। उनकी बेटी वहां एलएलबी कर रही है। देर शाम करीब सात बजे वह इनोवा गाड़ी में चंडीगढ़ से लौट रहे थे। गाड़ी जसपाल चला रहा था। वहां से लौटते वक्त गांव जियाण के करीब सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्राले ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी।
हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी बुरी तरह पिचक गई। आसपास के लोगों ने गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तीनों बेसुध हालत में गाड़ी में फंसे हुए थे। हादसे का पता चलते ही वहां पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से एक ट्रैक्टर बुरी तरह पिचकी गाड़ी के आगे लगा कर गाड़ी के अगले हिस्से को खींचा और तीनों को बाहर निकाला। उन्हें होशियारपुर सिविल अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
ट्रेलर का चालक सतपाल निवासी जम्मू भी हादसे में गंभीर रूप से घायल गया। उसे होशियारपुर सिविल अस्पताल में भरती कराया गया है। बताया जाता है कि अमरीक सिंह सेशन जज का गार्ड था जबकि जसबीर कौर पुलिस लाइन्स के वर्दी गोदाम में तैनात थीं। एसएचओ दिलबाग सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही थी।