फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three dead including woman in Different road accidents

पंजाब में सड़क हादसों में दो भाइयों समेत गई सात लोगों की जान, छह हुए घायल

Sat, 02 Nov 2019 01:56 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर/कोटकपूरा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर/कोटकपूरा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 02 Nov 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
Three dead including woman in Different road accidents
बस की टक्कर से महिला की मौत। - फोटो : अमर उजाला

कोटकपूरा मुख्य चौक में शुक्रवार सुबह निजी कंपनी की बस ने रिक्शा को टक्कर मार दी। इससे रिक्शे पर सवार एक बुजुर्ग महिला सड़क पर गिर गई और बस के टायर ने सिर कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना सिटी पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


दुयारेआना रोड स्थित शेर-ए-पंजाब नगर निवासी राज कौर पत्नी गुरचरण सिंह के मुताबिक वह अपनी बुजुर्ग माता बचन कौर के साथ रिक्शा में सवार होकर बैंक से पेंशन लेने जा रही थी। जैसे ही वह मुख्य चौक के पास पहुंची तो श्री मुक्तसर साहिब रोड से आई तेज रफ्तार बस ने उनकी रिक्शा को टक्कर मार दी। इससे उसकी माता सड़क पर गिर गई और टायर के नीचे आने से मौत हो गई। 

विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई गुरदीप सिंह मल्लन ने बताया कि पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है और मृतक महिला के शव को फरीदकोट के श्री गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल से पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है। उल्लेखनीय है शहर के मुख्य चौक में लाल बत्ती का सिस्टम लंबे समय से खराब पड़ा है, जिसके कारण चौक पर चारों तरफ से आने वाले वाहन काफी तेज रफ्तार के साथ निकलते है।

सड़क हादसे में आटो चालक और सवारी की मौत
जालंधर बस स्टैंड फ्लाईओवर पर शुक्रवार सुबह टिप्पर और ऑटो में टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो चालक और सवारी की भी मौत हो गई। मृतक ऑटो चालक की पहचान बलविंदर सिंह उर्फ निक्का निवासी लड़देवाली और सवारी की पहचान अजय कुमार निवासी वाल्मीकि मोहल्ला चुगिट्टी के रूप में हुई है।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक के शव को बड़ी मुश्किल से ऑटो से निकाला गया। घटनास्थल पर पहुंची बस स्टैंड की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद टिप्पर चालक फरार हो गया। 

मानसाः रेलगाड़ी की चपेट में आने से अध्यापक की मौत

सैर करते समय शुक्रवार सुबह एक सरकारी अध्यापक की रेलगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई है। इसके अलावा रेलवे पुलिस को शहर के अंडरब्रिज के पास जगतार सिंह नाम के एक व्यक्ति की लाश मिली है जो रेलवे लाइन पार करते समय गाड़ी की चपेट में आ गया।

जानकारी के अनुसार गांव खोखर कला के सरकारी स्कूल में प्राइमरी अध्यापक के तौर पर काम कर रहे अध्यापक परमजीत सिंह (38) पुत्र सुखमंदर सिंह निवासी गांव खोखर कला शुक्रवार सुबह रोजाना की तरह घर से सैर के लिए निकले। 

अचानक वह रेलवे लाइन के पास से गुजरते समय गाड़ी की चपेट में आ गए जिससे उनकी मौत हो गई। रेलवे पुलिस चौकी पुलिस मानसा के इंचार्ज जगजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद अध्यापक के शव को परिजनों को सौंप दिया। उन्होंने बताया कि अंडरब्रिज के पास एक व्यक्ति जगतार सिंह उर्फ तारी गांव हसनपुर रेलवे लाइन क्रॉस कर रहा था कि उसकी रेलगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई।

विज्ञापन

लुधियानाः ट्रक की टक्कर से एक्टिवा सवार दो भाइयों की मौत

लुधियाना में मौसी के घर जा रहे एक्टिवा सवार तीन भाइयों को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक भाई की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे भाई को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहां पर कुछ समय बाद उसकी भी मौत हो गई। एक्टिवा चला रहे तीसरे भाई की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। थाना डिवीजन नंबर 6 पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार न्यू हर कृष्णा कालोनी निवासी राज (15), जिगर (10) और विक्की (8) तीनों भाई शाम लगभग छह बजे अपने घर से मौसी के घर एक्टिवा पर जाने के लिए निकले थे। जैसे वह निर्मल पैलेस से पास पहुंचे पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।

इस हादसे में विक्की की मौके पर मौत हो गई, जबकि राज और जिगर को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पर जिगर की भी मौत हो गई। राज की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 

मृतकों के पिता संजय कुमार चंडीगढ़ में किसी दुकान पर काम करते है। इस खबर के बाद मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है। मामले की जांच कर रहे एएसआई जसवंत सिंह ने बताया कि पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

लुधियानाः इंडिका चालक ने कार को मारी टक्कर, महिला की मौत 

श्री कीरतपुर साहिब में अस्थियां प्रवाहित करने जा रही कार को गढ़ी पुल के पास सामने से आ रही कार ने सीधी टक्कर मार दी। हादसे में बठिंडा के गांव जिउंद निवासी सुखविंदर कौर (62) की मौत हो गई। परिवार के अन्य चार सदस्य मनदीप सिंह, रणदीप सिंह, गुरपिंदर सिंह और मनदीप सिंह सभी निवासी मानसा घायल हो गए। हादसे में दूसरी कार का चालक दविंदर सिंह निवासी माणकवाल जिला लुधियाना घायल हो गया। 

घायल रणदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी परदादी तेज कौर की मौत 29 अक्तूबर को हो गई थी। सोमवार सुबह गांव मानसा खुर्द से उनकी अस्थियां जल प्रवाह करने के लिए श्री कीरतपुर साहिब के लिए रवाना हुए थे। कार में उनकी परदादी की बेटी सुखविंदर कौर, उनका भाई मनदीप सिंह, चाचा गुरपिंदर सिंह, चाचा मनदीप सिंह सवार थे। 

जैसे ही सुबह 8.30 बजे वह सरहिंद नहर के नीलों पुल निकल कर गढ़ी पुल नजदीक पहुंचे तो सामने से आ रही एक इंडिका कार के चालक ने ट्रक को ओवरटेक करते हुए उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी बुआ सुखविंदर कौर की मौत हो गई। 

इंडिका कार का चालक दविंदर सिंह भी घायल हो गया। उसका उपचार समराला अस्पताल में हो रहा है। माछीवाड़ा पुलिस ने रणदीप सिंह के बयान पर इंडिका कार चालक दविंदर सिंह खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतका सुखविंदर कौर का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव वारिसों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed