फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three Dead Body Found in Company Bagh in Amritsar

अमृतसर: कंपनी बाग से मिली तीन युवकों की लाशें, लोगों में मचा हड़कंप

Wed, 04 Apr 2018 10:03 AM IST
गुरदेव सोनू/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
गुरदेव सोनू/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Wed, 04 Apr 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
Three Dead Body Found in Company Bagh in Amritsar
अमृतसर में मिली तीन युवकों की लाशें
तीन युवकों के शव एक साथ मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। जैसी ही खबर मिली, पुलिस अफसरों में भी अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला गया और जांच की गई।
विज्ञापन


मामला पंजाब के अमृतसर का है। सुबह लोग टहलने के लिए शहर के मशहूर कंपनी बाग पहुंचे तो तीन लोग संदिग्ध हालात में पड़े मिले। अनहोनी की आशंका से पुलिस को खबर दी गई। चौंकी इंचार्ज हरजिंदर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की तो पता चला कि तीनों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


चौंकी इंचार्ज ने तुरंत शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से पुलिस को शराब की बोतलें भी मिली, जिस वजह से अंदाजा लगाया जा रहा है कि ज्यादा शराब पीने के चलते तीनों की मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरने वाले तीनों लोग प्रवासी हैं

Three Dead Body Found in Company Bagh in Amritsar
dead body
प्राथमिक जांच करने के बाद हरजिंदर सिंह ने बताया कि यह तीनों लोग प्रवासी है और अधिक नशे के कारण इनकी मौत हुई है। इनमें से एक ही पहचान यूपी निवासी राम चंद्र हुई है। राम चंद्र की पहचान उसके भाई तिलक राज ने की जो अमृतसर टीबी अस्पताल में काम करता है।

तिलक राज ने बताया कि रामचंद्र को घरवालों ने नशे की लत्त के चलते घर से निकाल दिया था। उसके बाद से वह अमृतसर में सड़कों पर रह रहा था। राम चंद्र के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है और उसके दो साथियों की पहचान अभी तक नहीं हुई जिसके चलते दोनों के शव को 72 घंटे के लिए शवगृह में रखा गया है और उनकी पहचान के लिए पुलिस काम कर रही है और उनकी फोटो सामाचार पत्रों को भेज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed