Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three day Mahapadav in Panchkula from today.

Chandigarh News: आज से पंचकूला में तीन दिन का महापड़ाव, किसानों और कर्मचारियों ने झोंकी ताकत

Sat, 25 Nov 2023 08:31 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 08:31 PM IST
विज्ञापन
Three day Mahapadav in Panchkula from today.
चंडीगढ़। मांगों को मनवाने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा, केंद्रीय ट्रेड यूनियन और कर्मचारी फेडरेशन के संयुक्त आह्वान पर रविवार से पंचकूला में तीन दिवसीय महापड़ाव होगा। इसको सफल बनाने के लिए किसानों, कर्मचारियों और मजदूरों ने पूरी ताकत झोंक दी है। उधर, सुरक्षा की दृष्टि से हरियाणा पुलिस ने भी पुख्ता इंतजाम किए हैं। पंचकूला से सभी चौक चौराहों पर पुलिस तैनात की गई है। 26 नवंबर से शुरू होने वाला यह महापड़ाव 28 नवंबर तक चलेगा। पंचकूला के सेक्टर-5 ग्राउंड में एकजुट होंगे। इसमें बड़ी संख्या में किसान और मजदूर ट्रैक्टर ट्राली व अन्य साधनों से पंचकूला पहुंचेंगे। शनिवार को संगठनों के पदाधिकारियों ने तैयारियों के लिए समीक्षा की। संगठन नेताओं का दावा है कि महापड़ाव ऐतिहासिक होगा और यहां से बड़े आंदोलन का ऐलान होगा।
विज्ञापन



पुलिस ने भेजे नेताओं को नोटिस
संगठन नेताओं और किसान नेताओं को पुलिस की ओर से नोटिस भेजे जा रहे हैं। इनमें किसान सभा उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, जिला प्रधान प्रीत सिंह, सचिव बलवान सिंह, महासचिव सुमित सिंह, सत्यवान, रणधीर धामड़, राजेंद्र तोमर, सीटू महासचिव जयभगवान, उमेद सिंह, सुरेखा, कमलेश, सोनिया, बबीता, मुकेश खासा, रीना आदि को भेजे गए हैं। किसान सभा के राज्य महासचिव सुमित सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार महापड़ाव को विफल बनाने की साजिश रच रही है। लेकिन इससे कोई डरने वाला नहीं है, जिनको नोटिस भेजे गए हैं। सभी ने पड़ाव में शामिल होने का ऐलान किया है।
विज्ञापन


ये हैंं प्रमुख मांगें
सभी फसलों पर एमएसपी की कानूनी गारंटी, किसानों व मजदूरों की कर्जा मुक्ति, बिजली संशोधन बिल 2022 रद्द हो।
चार लेबर कोड निरस्त हों, न्यूनतम वेतन 26,000 हो, मनरेगा में 200 दिन काम व 600 रुपये मजदूरी हो, किसान-मजदूरों को गुजारे लायक 10,000 पेंशन। शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास की गारंटी, सरकारी व सार्वजनिक क्षेत्र का निजीकरण बंद हो, अस्थाई कर्मचारियों को नियमित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पुरानी पेंशन योजना बहाल हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed