फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three CU students to play in Asia Rugby Championship U20

Chandigarh News: एशिया रग्बी चैंपियनशिप यू20 में खेलेंगे सीयू के तीन छात्र

Sat, 19 Aug 2023 01:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Three CU students to play in Asia Rugby Championship U20
मोहाली। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के तीन छात्रों को 19 और 20 अगस्त को नेपाल के काठमांडू में आयोजित होने वाली एशिया रग्बी यू20 (एआरयू20) चैंपियनशिप पुरुष सेवन्स में भाग लेने वाली भारतीय टीम में चुना गया है। चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली 12 सदस्यीय टीम में हर्ष राज (19), मोनू (19) और अनुज गौड़ (19) का भारतीय टीम में चयन हुआ है। आयोजन में उज्बेकिस्तान, चीनी ताइपे, थाईलैंड, मलेशिया, चीन, भारत और नेपाल के रग्बी एथलीट भाग लेंगे। भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए एथलीट पूल बी राउंड एक के अपने पहले मैच में मेजबान टीम के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करेंगे। प्रशिक्षण के लिए कुल 34 एथलीटों का चयन किया गया था जिनमें से 12 खिलाड़ियों को टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है। बीए प्रथम वर्ष के छात्र हर्ष दूसरी बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं जबकि बीए द्वितीय वर्ष के छात्र मोनू और अनुज के लिए यह पहली बार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed