{"_id":"60ef42d1955ff9473f5c5ae6","slug":"three-children-flowed-into-sutlej-river-in-punjab-one-rescued-safely","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंगल में हादसा: नहाते वक्त सतलुज नदी में तीन बच्चे बहे, ढाई किमी दूर एक को सुरक्षित निकाला गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंगल में हादसा: नहाते वक्त सतलुज नदी में तीन बच्चे बहे, ढाई किमी दूर एक को सुरक्षित निकाला गया
Thu, 15 Jul 2021 01:59 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, नंगल (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, नंगल (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 15 Jul 2021 01:59 AM IST
सार
सतलुज नदी में नहाने गए तीन बच्चे तेज बहाव में बह गए। एक बच्चे को लोगों ने ढाई किलो मीटर दूर सुरक्षित निकाल लिया है। जबकि दो बच्चे अभी लापता हैं। गोताखोरों की टीम दोनों की तलाश में जुटी है। हादसा पंजाब के नंगल में हुआ।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के नंगल में सतलुज नदी के तेज बहाव में आकर तीन बच्चों के बह जाने की जानकारी मिली है। हालांकि एक बच्चे को घटनास्थल से लगभग ढाई किलोमीटर दूर लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास लोगों ने सुरक्षित निकाल लिया। दो बच्चों की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। गोताखोरों की टीमें दोनों की तलाश में जुटी हैं। लापता दोनों बच्चों के कपड़े और साइकिल नदी किनारे मिले हैं। इस घटना के बाद गांव तलवाड़ा व वार्ड नंबर एक में सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम तीनों दोस्त शब्द पुत्र सतनाम, अंशुल पुत्र रोहित थापा निवासी वार्ड नंबर एक और जत्ती पुत्र हरीश कुमार निवासी गांव तलवाड़ा सतलुज नदी में नहाने गए। नहाते वक्त पानी के तेज बहाव में बह गए। वहां से लगभग ढाई किलोमीटर की दूरी पर लक्ष्मी नारायण मंदिर के निकट कुछ महिलाओं ने जत्ती को डूबते देखा और शोर मचा दिया।
विज्ञापन
कुछ साहसी युवकों ने उसे बचा लिया लेकिन शब्द व अंशुल का फिलहाल कोई पता नहीं चला, उन्हें ढूंढने के लिए सुबह से ही गोताखोरों की टीमें लगी हुई हैं। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पवन चौधरी ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही एएसआई सोहन सिंह की टीम को मौके पर भेज दिया था और बुधवार सुबह होते ही लापता बच्चों को ढूंढने के लिए गोताखोरों को लगा दिया है।
विज्ञापन
दो बहनों का इकलौता भाई है शब्द
घटनास्थल पर मौजूद बीबीएमबी में काम करने वाले शब्द के पिता सतनाम ने बताया कि मंगलवार ड्यूटी के बाद घर आकर जब वह धार्मिक डेरे जाने लगा तो उन्होंने अपनी पत्नी से शब्द के बारे में पूछा तो उसने कहा कि वह दोस्तों के साथ गया है, इसलिए वे अकेले ही डेरे चले गए। उन्हें फोन पर इस हादसे की जानकारी मिली। सतनाम के अनुसार शब्द रोजाना उनके साथ डेरे माथा टेकने जाता था, वह अपनी दो बहनों का इकलौता भाई है।
घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पंहुचे नंगल नगर काउंसिल के चेयरमैन संजय साहनी, पूर्व पार्षद विजय कौशल, लखवीर सिंह लक्की ने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान से प्रार्थना करते हैं कि दो लापता बच्चे भी सुरक्षित मिल जाएं।