{"_id":"5d8307d18ebc3e01346cc338","slug":"three-boys-breach-security-during-india-south-africa-t20-match-at-pca-stadium-mohali","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा में लगी सेंध...विराट कोहली और रोहित शर्मा से मिलने मैदान में पहुंचे तीन युवक, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा में लगी सेंध...विराट कोहली और रोहित शर्मा से मिलने मैदान में पहुंचे तीन युवक, मचा हड़कंप
Thu, 19 Sep 2019 10:24 AM IST
खुशबू गोयल
संजीव पंगोत्रा, अमर उजाला, मोहाली
संजीव पंगोत्रा, अमर उजाला, मोहाली
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 19 Sep 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
मैदान में घुसे युवक को पकड़ते सुरक्षा कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीसीए स्टेडियम मोहाली में खेले गए भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 मैच के दौरान खिलाड़ियों की सुरक्षा में सेंध लगने से हड़कंप मच गया था। मैच काफी रोमांचक रहा, लेकिन हजारों की संख्या में स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मियों को चकमा देकर तीन युवक मैदान में घुस गए। दो युवकों ने तो पुलिसकर्मियों को मैदान में खूब दौड़ाया। तीनों युवक विराट कोहली और रोहित शर्मा से मिलना चाहते थे।
यह पहला मामला नहीं है जब सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर प्रशंसक मैदान के अंदर घुसे हों। इससे पूर्व भी एक बार प्रशंसक मैदान में घुसकर महेंद्र सिंह धोनी के पैर छू चुका है। हुआ यूं, जैसे ही दक्षिण अफ्रीका की पारी खत्म हुई, सुरक्षा का व्यवस्था को चकमा देकर अचानक एक दर्शक बीच मैदान पहुंच गया। उस समय भारतीय खिलाड़ी मैदान के अंदर ही मौजूद थे। सुरक्षा घेरा तोड़कर खिलाड़ियों तक पहुंचे इस प्रशंसक ने वहां उपस्थित हर किसी को चौंका दिया।
सुरक्षाकर्मियों ने जैसे ही उसे पकड़ने की कोशिश की, वह मैदान के चारों और दौड़ने लगा। पुलिसवालों को इस प्रशंसक ने खूब दौड़ाया। आखिर में वह खुद ही मैदान पर गिर गया और पुलिस वाले उसे पकड़कर मैदान से बाहर ले गए। जब सुरक्षाकर्मी उसे पकड़ कर बाहर लेकर जा रहे थे तो भारतीय क्रिकेटर कुणाल पांड्या ने सुरक्षाकर्मियों से प्रशंसक को न मारने के लिए कहा, लेकिन पुलिसकर्मी उसे पूछताछ के लिए नजदीकी थाने ले गए।
विज्ञापन
अभी यह एपिसोड खत्म हुआ ही था कि 14वें ओवर में एक ओर क्रिकेट प्रशंसक सुरक्षा घेरा तोड़कर टैरेस ब्लॉक से बीच मैदान पहुंच गया। उस समय विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे। किसी तरह सुरक्षाकर्मियों ने उसे बाहर निकाला था कि 19वें ओवर में एक और प्रशंसक मैदान में पहुंच गया। तीनों को पकड़ने में सुरक्षा कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं इस घटना ने सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल उठा दिए।

भारत ने मैच 7 विकेट से जीता
इससे पहले पीसीए स्टेडियम में टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 149 रन बनाए। भारत को जीत के लिए 150 रन का लक्ष्य दिया गया था। भारत ने 19 ओवर में 3 विकेट पर 151 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस तरह तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भारत ने 1-0 से बढ़त बना ली है। सीरीज का पहला मैच धर्मशाला में बारिश की वजह से धुल गया था।
पहले भी लग चुकी है सुरक्षा में सेंध
पीसीए स्टेडियम में सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान के अंदर प्रशंसक की पहुंचने की यह पहली घटना नहीं हैं। पिछले आईपीएल सीजन में तमाम सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद क्रिकेट प्रशंसक मैदान में पहुंच गया था। उस समय महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी कर रहे थे। सुरक्षाकर्मियों को छकाते हुए प्रशंसक सीधे धोनी के पास पहुंच गया और उनके पैर छू लिए थे। सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़कर मैदान से बाहर कर दिया था।
सस्ते में निपटे ऋषभ पंत और रोहित शर्मा
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय पारी की शुरुआत रोहित शर्मा और शिखर धवन ने की। रोहित शर्मा से एक बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन उन्होंने अपने प्रशंसकों को मायूस किया। रोहित 12 रन के स्कोर पर आउट होकर चलते बने। शिखर धवन ने 40 रन की पारी खेली। ऋषभ पंत भी सस्ते में 4 रन बनाकर चलते बने। कप्तान विराट कोहली ने 72 रन की नाबाद पारी खेली। श्रेयस अय्यर ने नाबाद 16 रन बनाए।
चाहर ने हिलाई दक्षिण अफ्रीकी की पारी
मैच में टॉस जीतकर भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। दक्षिण अफ्रीका ने अपने जानेमाने अंदाज में शुरुआत की। कप्तान क्विंटन डी कॉक और रीजा हेंड्रक्सि ने पारी की शुरुआत की। स्कोर अभी 31 ही पहुंचा था कि भारत की ओर से गेंदबाज दीपक चाहर ने रीजा को वाशिंगटन सुंदर के हाथों 6 रन के निजी स्कोर पर चलता किया। भारत को इस मैच में यह पहली सफलता दिलाई।

तीन अफ्रीकी खिलाड़ियों ने किया डेब्यू
भारत दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका की ओर से तीन खिलाड़ियों ने डेब्यू किया। इसमें टेबा बावुमा, ब्योर्न फोरटुइन, एनरिक नार्जे शामिल रहे। टी-20 में अपना पहला डेब्यू कर रहे टेबा बावुमा अपने अर्धशतक से चूक गए। टेबा 49 के स्कोर पर रविंद्र जडेजा के हाथाें गेंदबाज दीपक चाहर की गेंद पर आउट हुए। उन्होंने मात्र 42 गेंद पर 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 49 रन बनाए।
कप्तान ने किया कप्तानी पारी का अंत
अफ्रीका के कप्तान डी कॉक ने सलामी बल्लेबाज के रूप में खेलते हुए तेजी से टीम को शुरुआत दी। उन्होंने मैदान के चारों और शॅाट लगाते हुए अपनी हाफ सेंचुरी मात्र 35 गेंद पर पूरी की। खतरनाक दिख रहे डी कॉक को भारतीय तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने कप्तान विराट कोहली के हाथों कैच कराया। डी कॉक ने आउट होने से पहले 37 गेंद पर 52 रन बनाए। इस पारी में 8 चौके शामिल रहे।
पावर प्ले में नहीं बने रन
दक्षिण अफ्रीका की टीम अपने पावर प्ले में अधिक रन नहीं बटोर पाई। टीम ने पावर प्ले में 1 विकेट पर कुल 39 ही रन बनाए। इस दौरान दक्षिण अफ्रीका ने पहले पावर प्ले में 7.8 की औसत से रन बनाए।
पिच क्यूरेटर को कोहली ने दिया विदाई मोमेंटो
पिछले 22 साल से पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के पीसीए स्टेडियम में बतौर पिच क्यूरेटर की भूमिका निभा रहे दलजीत सिंह को रिटायरमेंट के मौके पर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने मैच शुरू होने से पहले मैदान पर मोमेंटो देकर सम्मानित किया। जब पीसीए स्टेडियम का निर्माण हुआ था तब दलजीत सिंह ने यहां पर पिचों का निर्माण किया था।