फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   three billionairs in punjab assembly election 2017 ground, sukhbir badal is one f them

पंजाबः इस बार विधानसभा चुनाव के मैदान में 3 अरबपति, अकूत संपत्ति

Wed, 25 Jan 2017 04:13 PM IST
सर्वेश कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
सर्वेश कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 25 Jan 2017 04:13 PM IST
विज्ञापन
three billionairs in punjab assembly election 2017 ground, sukhbir badal is one f them
सुखबीर बादल
पंजाब चुनाव में अपने भाग्य की आजमाईश करने वाली प्रमुख पार्टियों के अरबपति और करोड़पति राजनेताओं की फेहरिस्त काफी लंबी है। प्रदेश की 117 विधानसभा सीटों पर अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के तीन उम्मीदवारों की संपत्ति एक अरब से अधिक है जबकि करोड़पतियों की संपत्ति को जोड़ा जाए तो कुल राशि भी अरबों में होगी।
विज्ञापन


इनके नाम हैं- सुखबीर बादल 1.02 अरब, करण कौर बराड़ 1.19 अरब, राणा गुरजीत सिंह 1.70 अरब। आगामी चुनाव में राजनेताओं के लिए बड़ी चुनौती मुद्दों के अलावा धनाढ्य बनाम कम धनी प्रत्याशियों की भी होगी। पंजाब विधानसभा के चुनावी जंग में उतरने वाले राजनीति के दिग्गजों में करीब 80 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति हैं।
विज्ञापन


चुनावी दंगल में उतरने वाले
तीन अरबपति प्रत्याशियों में कांग्रेस के एक  प्रत्याशी हैं, जिनकी शैक्षणिक योग्यता तो मैट्रिक है, लेकिन अरबपति हैं। अन्य दो अरबपति उम्मीदवारों ने एमए और एमबीए की पढ़ाई की है, लेकिन चुनावी जंग में विपक्षियों को मात देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। आगामी चुनाव में ऐसे धनाढ़य उम्मीदवारों के चुनावी मैदान में उतरने से कम धनी उम्मीदवारों के लिए चुनौतियां और भी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख पार्टियों के दो तिहाई प्रत्याशी करोड़पति हैं
शिअद-भाजपा गठबंधन और कांग्रेस के करीब एक सौ उम्मीदवारों के नाम इस सूची में है तो आम आदमी पार्टी भी इस दौड़ में पीछे नहीं है। प्रमुख राजनीतिक पार्टियों से पंजाब के चुनावी दंगल में उतरने वाले 350 उम्मीदवारों में से दो तिहाई से अधिक उम्मीदवार करोड़पति हैं।


4 फरवरी को होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भरे गए नामांकन पत्रों के मुताबिक कांग्रेस के 100, शिअद के 87 जबकि भाजपा के 20 उम्मीदवारों सहित लोक इंसाफ पार्टी के 71 प्रत्याशी करोड़पति हैं। भाजपा के सुखपाल सिंह नन्नू के अलावा आप के कै. विक्रमजीत और एलआईपी के एसएस बैंस के नाम भी करोड़पतियों में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed