फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three bike riders snatch mobile from the girl

तीन बाइक सवारों ने युवती से छीना मोबाइल

Sat, 14 Mar 2020 10:57 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Three bike riders snatch mobile from the girl
चंडीगढ़। सेक्टर-38 में एक्टिवा सवार तीन अज्ञात युवक एक युवती का मोबाइल छीनकर फरार हो गए। युवती की शिकायत पर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-39 थाना पुलिस को पीड़ित युवती निशा ने बताया कि वह मूल रूप से हरियाणा के जगाधरी की रहने वाली है और यहां सेक्टर-38 में पीजी में रहती है। निशा चंडीगढ़ में लॉ एकेडमी से कोचिंग ले रही है। उसने बताया कि बीती 7 मार्च की दोपहर दो बजे वह पीजी की तरफ पैदल फोन पर बात करती हुई जा रही थी। तभी पीछे से तीन अज्ञात युवक एक एक्टिवा पर आए और उसके हाथ से मोबाइल छीनकर ले गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता की शिकायत दर्ज कर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed