फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three BHK flat in Sector-53 is priced at Rs 2.30 crore, whether the scheme will be launched or not, decision today

Chandigarh News: सेक्टर-53 में 2.30 करोड़ का हुआ थ्री-बीएचके फ्लैट, स्कीम लांच होगी या नहीं, फैसला आज

Thu, 26 Jun 2025 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Three BHK flat in Sector-53 is priced at Rs 2.30 crore, whether the scheme will be launched or not, decision today
सीएचबी की विभिन्न योजनाओं के लिए वीरवार को प्रशासक गुलाबचंद कटारिया करेंगे अधिकारियों के साथ बैठक
विज्ञापन

सेक्टर-53 की हाउसिंग स्कीम के भविष्य पर होगा फैसला, दोबारा डिमांड सर्वे पर लिया जाएगा निर्णय

माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) की विभिन्न योजनाओं के लिए प्रशासक गुलाबचंद कटारिया अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। सेक्टर-53 की हाउसिंग स्कीम के लिए यह बैठक अहम मानी जा रही है, क्योंकि कलेक्टर रेट बढ़ने के बाद 3-बीएचके फ्लैट्स का रेट 1.65 करोड़ से 2.30 करोड़ रुपये हो गया है। अब तय होना है कि यह स्कीम लांच होगी या नहीं और क्या इसके लिए दोबारा डिमांड सर्वे कराया जाएगा। हालांकि माना जा रहा है कि स्कीम को अब लॉन्च किया जाएगा।
सीएचबी सेक्टर-53 में 372 फ्लैट्स बनाने की स्कीम लेकर आया था। बोर्ड ने 21 फरवरी से डिमांड सर्वे यह जानने के लिए शुरू कराया था कि कितने लोग इन फ्लैट्स को खरीदेंगे। तीन मार्च को यह सर्वे पूरा हुआ था। अलग-अलग कैटेगरी के फ्लैट्स खरीदने के लिए कुल 7494 लोगों ने रुचि दिखाई और सभी ने 10 हजार-10 हजार रुपये भी जमा कराए। लोगों को उम्मीद थी कि यह हाउसिंग स्कीम सिरे चढ़ेगी। लोग इंतजार में थे लेकिन सीएचबी के अधिकारी इस योजना की फाइल लेकर बैठ गए। किसी अधिकारी ने फाइलों को ही आगे प्रोसेस नहीं किया। इस बीच यूटी प्रशासन ने एक अप्रैल से नए कलेक्टर रेट लागू कर दिए। इससे सभी फ्लैट्स के रेट 35-40 फीसदी बढ़ गए हैं। 3-बीएचके का जो फ्लैट्स पहले 1.65 करोड़ का था वो 2.30 करोड़ रुपये का हो गया। रेट बढ़ने के बाद सभी असमंजस में हैं कि सेक्टर-53 की स्कीम का क्या किया जाए। इस बीच अब प्रशासक वीरवार समीक्षा बैठक करेंगे।
विज्ञापन


लौटाए गए 7.49 करोड़ रुपये
डिमांड सर्वे में 372 फ्लैट्स के लिए 7494 लोगों ने आवेदन किया था। ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) और महंगे फ्लैट्स के लिए जबरदस्त प्रतिक्रिया देखी गई। करीब 1000 लोगों ने ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स के लिए आवेदन किया, जबकि करीब 5000 लोगों ने डेढ़ करोड़ रुपये की कीमत वाले फ्लैट्स में रुचि दिखाई है। जब योजना सिरे नहीं चढ़ पाई तो सभी को उनके 10 हजार-10 हजार रुपये लौटा दिए गए। विभाग ने कुल करीब 7.49 करोड़ रुपये लौटाए। बता दें कि सेक्टर-53 का हाउसिंग प्रोजेक्ट 2018 से संघर्ष कर रहा है। 2019 में भी लॉन्च किया गया लेकिन लोगों ने रुचि नहीं दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने रेट और नए कलेक्टर रेट के बाद के दाम
कैटेगरी - एरिया - संख्या - पुराने दाम - नए कलेक्टर रेट - बढ़ोतरी
3-बीएचके फ्लैट्स - 147 वर्ग मीटर 192 यूनिट्स - 1.65 करोड़ - 2.30 करोड़ - 39.39 फीसदी
2-बीएचके फ्लैट्स - 124 वर्ग मीटर 100 यूनिट्स - 1.40 करोड़ - 1.97 करोड़ - 40.71 फीसदी
ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स - 45 वर्ग मीटर 80 यूनिट्स - 55 लाख - 74 लाख - 34.34 फीसदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed