{"_id":"619aa814e3ae4b1f1a408bc2","slug":"three-arrested-with-one-kg-opium-four-boxes-of-liquor-and-250-grams-of-charas-chandigarh-news-pkl433717084","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्करी : एक किलो अफीम, शराब की चार पेटियों और 250 ग्राम चरस के साथ तीन काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्करी : एक किलो अफीम, शराब की चार पेटियों और 250 ग्राम चरस के साथ तीन काबू
विज्ञापन
चंडीगढ़। औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं के गांव बरखेड़ा निवासी चंद्रशेखर (20) के रूप में हुई है। आरोपी उत्तर प्रदेश के जिला बरेली से यहां सप्लाई करने आया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया है।
थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने औद्योगिक क्षेत्र स्थित सीटीयू वर्कशॉप के पास नाकेबंदी कर रखी थी। शक के आधार पर युवक की तलाशी में एक किलो अफीम पकड़ी। वहीं, दूसरी ओर पुलिस ने सैनी विहार बलटाना फेज दो निवासी दीपक कुमार को कॉलोनी नंबर चार लाइट प्वाइंट के पास से टाटा सफारी में शराब की चार पेटियों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पिछले दो साल से यहां शराब की तस्करी कर रहा था।
उधर, सेक्टर 26 थाना पुलिस ने 250 ग्राम चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान खुड्डा अलीशेर के रहने वाले शदब (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने सेक्टर 27 स्थित पुलिस बीट बॉक्स केपास से शबद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।