फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three arrested including the kingpin for betting on Women's Big Bash League T20

वुमेन्स बिग बैश लीग टी-20 पर सट्टा लगवाते सरगना समेत तीन गिरफ्तार

Wed, 15 Dec 2021 02:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Three arrested including the kingpin for betting on Women's Big Bash League T20
चंडीगढ़। जिला अपराधा शाखा ने क्रिकेट के टी-20 मैच पर सट्टा खिलाने के मामले में सरगना समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 47 हजार नकदी, छह मोबाइल, लैपटॉप, एलईडी, टीवी, प्रिंटर और केबल कनेक्शन का डिब्बा बरामद किया है। आरोपियों की पहचान जींद के रहने वाले संजीव उर्फ सोनू, नरवाणा के विक्रम सिंह और खुड्डा लाहौरा के मनप्रीत के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को जिला अदालत मे पेश कर एक दिन का रिमांड हासिल कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया में चल रही वुमेन्स बिग बैश लीग टी-20 में मेलबर्न और ब्रिस्बेन के बीच सोमवार को मैच था। जिला अपराधा शाखा के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र पटियाल को सूचना मिली थी कि सेक्टर-18 स्थित मकान नंबर 1246 में मोबाइल के जरिए ऑनलाइन सट्टा लगवाया जा रहा है। सूचना पर नरेंद्र पटियाल ने एक टीम का गठन किया। टीम ने इस घर में रेड की तो देखा कि आरोपी मोबाइल से ऑनलाइन सट्टा लगवा रहे हैं। एलसीडी पर मैच चल रहा था। लैपटॉप में लोगों के सट्टे के रुपयों के लेनदेन का रिकॉर्ड जमा किया जा रहा था। पुलिस ने आरोपी संजीव उर्फ सोनू, विक्रम सिंह और मनप्रीत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार सरगना संजीव है। पुलिस ने आरोपियों से 45 हजार नकदी, छह मोबाइल, लैपटॉप, एलईडी, टीवी प्रिंटर और केबल कनेक्शन का डिब्बा बरामद किया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि आखिर कौन कौन लोग सट्टा खेलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed