फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three arrested including both sisters in the case of shooting the young man

युवक को गोली मारने के मामले में दोनों बहनों सहित तीन लोग गिरफ्तार

Sun, 16 Jan 2022 02:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Three arrested including both sisters in the case of shooting the young man
चंडीगढ़। डड्डूमाजरा में वीरवार रात 29 वर्षीय युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने दो बहनों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान डड्डूमाजरा निवासी हरसिमरत कौर उर्फ सीमा, सिमरन और जानू मलिक के रूप में हुई है। जानू मलिक से .32 बोर का देसी पिस्टल, दो कारतूस और एक खोल बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों युवतियों को शनिवार को जिला अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, जानू मलिक को पुलिस रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश करेगी। मामले में अभी भी तीन आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

जिला अपराध प्रकोष्ठ के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र पटियाल को शनिवार को सूचना मिली कि आरोपी जानू मलिक डड्डूमाजरा श्मशान घाट के साथ बने मैदान के पास घूम रहा है। इस सूचना के बाद टीम ने आरोपी को दबोच लिया। उससे एक देसी पिस्टल, दो कारतूस और वारदात के दौरान चलाई गई गोली का खोल बरामद हुआ। आरोपी को पकड़कर मलोया थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, मलोया थाना पुलिस ने पीड़ित गुरसेवक सिंह की दोनों बहनों हरसिमरत कौर उर्फ सीमा और सिमरन को डड्डूमाजरा कॉलोनी की मार्केट से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हरसिमरत कौर के पास से मोबाइल भी बरामद किया, जिससे पुलिस को एक कॉल रिकॉर्डिंग मिली है, जिसमें आरोपी जानू मलिक अपने साथियों के साथ वारदात को अंजाम देने की बात कर रहा है। वारदात में शामिल जानू मालिक के साथी प्रवेश उर्फ पवि, तेजा सिंह व एक अन्य आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है मामला
डड्डूमाजरा निवासी पीड़ित गुरसेवक की दोनों बहनें ससुराल छोड़कर काफी समय से मायके में रह रही हैं। वीरवार रात जब गुरसेवक ने दोनों बहनों को ससुराल जाने को कहा तो तीनों में झगड़ा हो गया। इसके बाद हरसिमरत और सिमरन ने अपने जानकार युवकों को बुलाया। युवकों ने गुरसेवक के साथ मारपीट की और पिस्टल से उस पर गोली चला दी। गोली गुरसेवक के पैर में लगी। किसी तरह सुबह वह अपनी मां के घर धनास गया और घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसकी मां ने सेक्टर-16 में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों पुलिस को जानकारी देकर इलाज शुरू किया। मलोया थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed