फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three arrested for theft of Rs 24 lakh from company, eight lakh recovered

Chandigarh News: कंपनी से 14 लाख की चोरी में तीन गिरफ्तार, आठ लाख बरामद

Thu, 31 Aug 2023 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for theft of Rs 24 lakh from company, eight lakh recovered
चंडीगढ़। औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 स्थित कंपनी से 24 लाख रुपये की चोरी के मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 8.03 लाख रुपये बरामद किए हैं। वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा भी बरामद हो गया है। आरोपियों की पहचान धनास निवासी गंगाधर उर्फ अन्ना, हल्लोमाजरा निवासी शम्भू व जगदीश उर्फ जग्गू के तौर पर हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी शंभू के खिलाफ चार और गंगाधर पर पहले से आठ केस दर्ज हैं। पुलिस अब वारदात के मास्टरमाइंड टिंडा और माइको उर्फ गंजा की तलाश में जुटी है। डीएसपी (पूर्व) पलक गोयल ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 स्थित गोयल ट्रेडिंग कंपनी के दिनेश गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 16 अगस्त की सुबह उनकी कंपनी में चोरी हो गई। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के कारण कंपनी में छुट्टी थी। 16 अगस्त की सुबह 9 बजे जब वह कंपनी पहुंचे तो देखा कि बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे टूटे थे और अंदर तिजोरी में रखे 24 लाख रुपये, एक मोबाइल फोन और चेकबुक चोरी हो गए थे।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया और पाया कि चोरों ने स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी का फायदा उठाकर 15-16 की मध्यरात्रि छत के रास्ते से कंपनी में दाखिल होकर वारदात को अंजाम दिया। पहचान छुपाने के लिए आरोपी अपना मुंह ढक कर कंपनी में घुसे थे। इस दौरान उन्होंने वहां लगे कुछ सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया था और कुछ पर कपड़े डाल दिए थे ताकि कैमरे में कैद न हो सकें।
विज्ञापन

दिनेश गोयल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया और औद्योगिक क्षेत्र थाना एसएचओ जसपाल सिंह भुल्लर की अगुवाई में विशेष टीम का गठन कर जांच शुरू की गई। पड़ताल के दौरान सुराग लगाकर पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में करीब एक साल पहले कंपनी में काम करने वाला टिंडा वारदात का मास्टरमाइंड निकला। उसे कंपनी में रखे जाने वाली नकदी की जानकारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जंगल में हुआ पैसों का बंटवारा
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी चोरी की रकम लेकर जंगल में पहुंचे, जहां उन्होंने रुपयों का बंटवारा कर लिया। इसके बाद सभी आरोपी जंगल से इधर-उधर गायब हो गए। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपियों ने दिल्ली जाकर मौज-मस्ती की। मास्टरमाइंड टिंडा के अलावा उसका साथी माइक्रो उर्फ गंजा की वारदात में शामिल था। इन दोनों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed