फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three arrested for theft in grocery store

Chandigarh News: करियाना दुकान में चोरी में तीन गिरफ्तार

Sun, 08 Dec 2024 02:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for theft in grocery store
चंडीगढ़। सेक्टर-39डी बूथ मार्केट में स्थित करियाना दुकान में चोरी के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने चोरी के आरोपियों के साथ सामान खरीदने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार कर लिया है। दुकानदार आम आदमी पार्टी पार्षद का भतीजा बताया जा रहा है। पुलिस ने आराेपियों से चोरी का सामान व कुछ नकदी बरामद की है। आरोपियों की पहचान सेक्टर-56 निवासी राहुल, सूरज प्रकाश और साबूदीन अंसारी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

झामपुर निवासी विवेक गोस्वामी ने पुलिस शिकायत दी थी कि उनकी विवेक डिपार्टमेंट स्टोर के नाम से दुकान है। बीते चार नवंबर को रात को वह दुकान बंद करके घर चला गया था। जब अगली सुबह वह दुकान पर पहुंचा तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा था और गल्ले में रखी करीब 40 हजार रुपये की नकदी गायब थी। इसके अलावा 12 किलो घी, राशन के साथ घरेलू सामान गायब था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने राहुल और सूरज को सेक्टर-39 में गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो पता चला कि चोरी किया गया सामान सेक्टर-56 में करियाना की दुकान करने वाले साबूदीन को बेचा है। इसके बाद पुलिस ने साबूदीन को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed