{"_id":"cc5e157037ab2c2be6263d720c17ccb8","slug":"three-arrested-accused-of-robbery-in-sector-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराएदार बनकर बुजुर्ग महिला को लूटने वाले गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराएदार बनकर बुजुर्ग महिला को लूटने वाले गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
Updated Sun, 02 Feb 2014 09:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन पहले एग्रीकल्चर विभाग से रिटायर्ड डायरेक्टर के सेक्टर-21 स्थित घर में लूट में शामिल तीन आरोपियों को सीआईए ने पंचकूला के सेक्टर-पांच थाना पुलिस की मदद से धर दबोचा।
उनके कब्जे से पुलिस ने चोरी की दो बाइक भी बरामद की है। यही आरोपी किराएदार बनकर मकान के लिए आए थे और महिला को घर में ही बंधक बनाकर महिला के गले से सोने की चेन लूट ली थी।
आरोपियों को पुलिस ने उस वक्त धर दबोचा, जब वे सेक्टर-नौ की मार्केट में मौजूद थे।
पुलिस के मुताबिक, कर्मजीत संधू (55) सेक्टर-21 में रहती हैं। उन्होंने अपने घर के बाहर टू-लेट का बोर्ड लगाया था।
27 जनवरी को एक युवक उनके घर पर आया और घर की ऊपरी मंजिल किराये पर लेने की बात कही। इसी बीच लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने इस मामले में सेक्टर-21 के महेशपुर निवासी देशराज, माड़ीवाला टाउन मनीमाजरा निवासी गुरप्रीत और फतेहगढ़ साहिब निवासी हरीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
डकैती की योजना बनाते दो काबू
डकैती की योजना बनाते हुए दो युवकों को सीआईए की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर महेश के नेतृत्व में टीम ने नार्थ पार्क के पास छापेमारी कर नूरआलम और तिलक राम को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक बाइक, तलवार और गड़ासी भी पुलिस ने बरामद किया है।