{"_id":"66874c67addfba48c9088db2","slug":"three-accused-who-snatched-the-phone-and-fled-arrested-chandigarh-news-c-16-pkl1043-460629-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: फोन छीनकर भागने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: फोन छीनकर भागने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। कजेहड़ी चौक पर व्यक्ति से फोन छीनकर फरार बाइक सवार तीन स्नैचरों को सेक्टर-36 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कजेहड़ी निवासी विवेक, राहुल और चरणजीत सिंह उर्फ चन्नी के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर छीना हुआ फोन और स्नैचिंग में इस्तेमाल बाइक को बरामद कर लिया है।
सेक्टर-38 निवासी राजपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक जुलाई की रात को घर की तरफ जा रहा था। कजेहड़ी चौक पर ऑटो लेने के लिए खड़ा था। इतने में बाइक सवार तीन युवक आए और फोन छीनकर फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच कर शिकायतकर्ता के बयान दर्ज किए। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने स्नैचिंग का मामला दर्ज कर स्नैचर को पकड़ने के लिए स्पेशल टीम बनाई और उन्हें धर दबोचा। संवाद