फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three accused arrested in firing case on Tiktok star Sourav

टिकटॉक स्टार पर फायरिंग करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 10 Nov 2020 01:47 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested in firing case on Tiktok star Sourav
पुलिस गिरफ्त में आये आरोपी। - फोटो : CHANDIGARH
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चंडीगढ़। सेक्टर-9 में एसको बार के बाहर टिकटॉक स्टार सौरव गुर्जर पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को कैंबवाला स्थित जंगल रोड से दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान लुधियाना की नगर निगम कालोनी निवासी गैंगस्टर सागर न्यूट्रॉन (22), लुधियाना के किला मोहल्ला निवासी मोविश बैंस (22) व लुधियाना के एक नाबालिग के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने प्वाइंट 32 बोर पिस्टल व तीन कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों को मंगलवार को जिला अदालत में पेश करेगी। वहीं, नाबालिग आरोपी को जुवेनाइल जस्टिस के समक्ष पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
सेंट्रल डीएसपी कृष्ण कुमार की अगुवाई में सेक्टर-17 थाना प्रभारी रामरतन शर्मा गुप्त सूचना पर कैंबवाला के जंगल रोड के पास नाकाबंदी कर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने दौड़कर तीनों बदमाशों को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, 11 अक्तूबर की रात जीरकपुर की प्रीत कॉलोनी निवासी टिकटॉक स्टार सौरव गुर्जर सेक्टर-9 स्थित एसको पब बार में आया था। क्लब में डांस फ्लोर पर डांस के दौरान किसी बात पर मौविश से उसकी नोकझोंक हो गई। इस बीच मौविश ने सौरभ को थप्पड़ मार दिया। यह घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई।
विज्ञापन

सौरव देर रात क्लब के बाहर आकर किसी से फोन पर बात कर रहा था तभी आरोपियों ने उस पर गोलियां बरसा दीं। एक गोली सौरव की जांघ में लगी और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने लुधियाना निवासी गैंगस्टर सागर, मौविश, सुखदीप समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके बाद सेंट्रल डीएसपी कृष्ण कुमार की अगुवाई में आरोपी सुखदीप उर्फ सुक्खी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में गैंगस्टर सागर न्यूट्रॉन और मौविश बैंस ने खुलासा किया है कि लुधियाना में रहने वाले उनके दोस्त विजय व राजा के पास कई पिस्टलें हैं। इसी आधार पर एसएसपी ने अपनी टीमें बनाकर लुधियाना रवाना कर दी हैं। मुख्य आरोपी सागर न्यूट्रॉन के खिलाफ पहले से कुल 8 आपराधिक केस दर्ज हैं। इनमें एक हत्या का केस भी है। वहीं, मौविश बैंस पर हत्या के प्रयास के दो केस पहले से दर्ज हैं। तीसरे नाबालिग आरोपी पर सेक्टर-3 थाने में केस दर्ज था, जबकि उसका पिछला कोई पुलिस रिकॉर्ड सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed