फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three accused arrested for taking cheap diesel from Chandigarh and selling it in Rajasthan

Chandigarh News: चंडीगढ़ से सस्ता डीजल ले जाकर राजस्थान में बेचने वाले तीन आरोपी काबू

Sun, 12 Mar 2023 12:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for taking cheap diesel from Chandigarh and selling it in Rajasthan
मोहाली। डीलक्स बसों के जरिए चंडीगढ़ से सस्ता डीजल खरीद कर राजस्थान में ले जाकर महंगे दामों पर बेचने के आरोप में तीन लोगों को थाना फेज-8 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान निशान सिंह निवासी गंगानगर, गुरजीत सिंह निवासी गांव कखावाली जिला मुक्तसर और रामलाल निवासी गांव झांझरिया जिला गंगानगर के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी एक दिन छोड़कर यहां से डीजल ले जाकर राजस्थान के गंगानगर में 10 रुपये प्रति लीटर मुनाफे में बेचते थे। 10 मार्च को फेज-8 की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गुरुद्वारा अंगीठा साहिब फेज 8 मोहाली के पास खाली प्लॉट में राजस्थान को जाने वाली डीलक्स बसों में हर रोज चंडीगढ़ से सस्ता डीजल खरीदकर राजस्थान में ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बसों के कैबिन में 100-100 लीटर के डीजल से भरे तीन ड्रम और 50 50 लीटर की 2 कैनियां बरामद की हैं। वहीं, मौके पर सात खाली ड्रम भी पकड़े गए जो उस समय टैंकर से तेल निकाल कर इनमें भर रहे थे। पुलिस ने इन आरोपियों से दो हजार लीटर के करीब डीजल बरामद किया। आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed