{"_id":"5cebd797bdec22076a49ac75","slug":"threaten-to-blow-pathankot-railway-stations","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशाने पर पठानकोट के दो रेलवे स्टेशन, आईएसआई ने दी उड़ाने की धमकी, अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निशाने पर पठानकोट के दो रेलवे स्टेशन, आईएसआई ने दी उड़ाने की धमकी, अलर्ट
Mon, 27 May 2019 06:34 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 27 May 2019 06:34 PM IST
विज्ञापन
धमकी के बाद स्टेशन पर जांच करते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने पठानकोट सिटी व कैंट स्टेशन को उड़ाने का धमकी दी है। आईएसआई ने पठानकोट रेलवे स्टेशन के अधीक्षक के नाम धमकी भरा पत्र डाक से भेजा है।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक ने इसकी जानकारी फिरोजपुर रेल डिवीजन के आला अधिकारियों समेत जीआरपी और आरपीएफ अधिकारियों को दी जिसके बाद दोनों स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
पत्र की सूचना मिलने के बाद आरपीएफ ने अहमदाबाद से जम्मू जाने वाली ट्रेन की चेकिंग की। आईएसआई की ओर से भेजे गए पत्र मिलने की पुष्टि जीआरपी पठानकोट के कार्यकारी थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने की है।
विज्ञापन
अधिकारियों का कहना है कि आईएसआई की ओर से भेजे गए पत्र में कैंट और सिटी स्टेशन को उड़ाने की धमकी मिलने के बाद जीआरपी व आरपीएफ पूरी तरह से मुस्तैद हो गई है।
पत्र मिलने के बाद पठानकोट ही नहीं जम्मू तक के सभी स्टेशनों पर सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। स्टेशन परिसर में आने वाले प्रत्येक यात्री पर पैनी निगाह रखी जा रही है।
सादे कपड़ों में भी जवानों की तैनाती की गई है। आरपीएफ पठानकोट के प्रभारी इंस्पेक्टर सतनाम सिंह का कहना है कि जीआरपी से पत्र की सूचना मिलने के बाद चेकिंग अभियान चलाया गया।
वेटिंग हाल व लोको शेड में खड़े होने वाले वाहनों पर पैनी नजर रखी जा रही है। अधिकारियों से कहा गया है कि किसी भी बाहरी व्यक्ति का यहां वाहन नहीं खड़ा होना चाहिए। जीआरपी के कार्यकारी प्रभारी सब इंसपेक्टर कुलदीप सिंह ने कहा कि हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।