{"_id":"660bae5d22064072370b1247","slug":"threat-of-drug-and-arms-smuggling-from-neighboring-states-in-lok-sabha-elections-in-haryana-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Loksabha Election: पड़ोसी राज्यों से हरियाणा में नशा-हथियार तस्करी का खतरा, खुफिया एजेंसी का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Loksabha Election: पड़ोसी राज्यों से हरियाणा में नशा-हथियार तस्करी का खतरा, खुफिया एजेंसी का खुलासा
Tue, 02 Apr 2024 01:36 PM IST
निवेदिता वर्मा
सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 02 Apr 2024 01:36 PM IST
सार
खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट में बताया गया है कि तस्कर चंडीगढ़ से शराब लेकर हरियाणा के रास्ते दूसरे राज्यों में भी भेज सकते हैं। चंडीगढ़ में देसी व अंग्रेजी शराब की कीमत पड़ोसी राज्यों हिमाचल, यूपी और हरियाणा से कम है। और चंडीगढ़ के आसपास शराब बनाने की फैक्टरियां भी अधिक हैं। अलग-अलग तरीके अपनाकर बंद कंटेनर, तेल के टैंकर और पिकअप गाड़ियों से तस्करी करने की आशंका है।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में नशा तस्करी बढ़ने का अंदेशा
- फोटो : फाइल
विस्तार
हरियाणा में 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर पड़ोसी राज्यों से नशा और हथियार तस्करी का खतरा है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल और दिल्ली को खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट में यह आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
इस इनपुट के आधार पर हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद और पुलिस के आला अधिकारियों ने पड़ोसी राज्यों के अधिकारियों के साथ एक रिपोर्ट साझा की है और सर्तकता बरतने की अपील की है। मुख्य सचिव ने हरियाणा के डीजीपी और सीआईडी चीफ को हरियाणा पुलिस को सतर्कता बरतने के कड़े निर्देश देने को कहा है। दूसरे राज्यों से लगती सीमाओं पर नाके लगाकर चेकिंग करने की हिदायत भी दी गई है।
विज्ञापन
खुफिया एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में पिछले चुनावों का हवाला देते हुए कहा है कि इस बार लोकसभा चुनाव के दौरान हरियाणा में उत्तर प्रदेश की तरफ से अवैध शराब और हथियारों की तस्करी बढ़ जाती है। आशंका जताई गई है कि अवैध हथियार सहारनपुर, मेरठ, शामली और मुजफ्फरपुर से हरियाणा में आ सकते हैं।
विज्ञापन
यूपी के गांवों से होती नशा तस्करी
हरियाणा के पानीपत और यमुनानगर में स्मैक, अफीम, गांजा की तस्करी उत्तर प्रदेश की तरफ से होती है। खासकर यह यूपी के गांव दुमझेड़ा, दुमझेड़ी थाना चिलकाना मिर्जापुर, सरसावा, कुतुबपुर से होती है। इसी प्रकार, राजस्थान के जिला चूरू से हिसार में अवैध शराब के पाउच सप्लाई किए जाते हैं। पिछले दिनों हिसार में 3648 पाउच बरामद किए जा चुके हैं। भिवानी की सीमा राजस्थान के जिला झुंझुनू, चूरू, हनुमानगढ़ से लगती है। राजस्थान के कच्चे रास्तों से चोरी छिपे अवैध शराब की आपूर्ति हरियाणा में की जाती है। इसके अलावा कुछ शराब ठेकेदारों की दोनों ही राज्यों के शराब के ठेकों में हिस्सेदारी है।
यहां से आ रही कच्ची शराब
पलवल जिले के गांव माला सिंह, फार्म नंगलिया, झुप्पा, धक्का बस्ती, दीवान ढाणी, थाना चांदगहट व इन गांवों के साथ लगते यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले के गांव फरैदा, मेहंदीपुर, धनपुरा व भाईपुर में पिछले काफी समय से कच्ची शराब बनाकर बेचने का काम होता है। यहां खेतों में व साथ लगती यमुना नदी के किनारे छोटी-छोटी भट्टियां लगाकर कच्ची शराब बनाई जाती है।
हरियाणा के रास्ते पंजाब की शराब दूसरे प्रदेशों में जाएगी
इस समय उत्तर प्रदेश में देसी व अंग्रेजी शराब पंजाब की तुलना में काफी महंगी मिल रही है। संभावना है कि लोकसभा चुनाव के दौरान पंजाब से शराब हरियाणा के रास्ते उत्तर प्रदेश में तस्करी की जा सकती है। इसे रोकने के लिए शराब प्लांट्स व डिस्टलरी पर निगरानी रखनी जरूरी है। पंचकूला के ब्लॉक बरवाला व पंजाब के जिला मोहाली की तहसील डेराबस्सी की सीमाएं आपस में जुड़ती हैं। चुनाव के दौरान शराब व नशीले पदार्थों की मांग बढ़ने के कारण डेराबस्सी से शराब व नशीले पदार्थों की तस्करी बढ़ जाती है। इस कारण डेराबस्सी रोड पर पुलिस नाके लगाने की जरूरत है।
हिमाचल और दिल्ली से भी तस्करी का खतरा
हरियाणा के जिले पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर की सीमाएं हिमाचल से लगती हैं। इन सीमाओं से अफीम, गांजा व चरस की तस्करी बढ़ सकती है। यहां नाके लगाने की जरूरत है। इसी तरह सोनीपत, झज्जर, फरीदाबाद और गुरुग्राम जिलों की सीमाएं दिल्ली से लगती हैं। बवाना की झुग्गी बस्तियों और जेजे कालोनी से गांजे की पुड़िया लगातार सोनीपत में सप्लाई की जा रही है। चुनाव के दिनों में इसकी तस्करी बढ़ सकती है।
यूपी के साथ लगते हरियाणा के जिले
हरियाणा के जिले यूपी के जिले बॉर्डर की लंबाई
यमुनानगर सहारनपुर 70 किलोमीटर
करनाल सहारनपुर व शामली 22 किलोमीटर
पानीपत शामली 20 किलोमीटर
बागपत 18 किलोमीटर
सोनीपत बागपत 46 किलोमीटर
पलवल गौतमबुद्धनगर 18 किलोमीटर
अलीगढ़ 12 किलोमीटर
मथुरा 28 किलोमीटर
नूंह मथुरा 3 किलोमीटर
फरीदाबाद गौतमबुद्धनगर 45 किलोमीटर
पंजाब के साथ लगते हरियाणा के जिले
हरियाणा के जिले पंजाब के जिले बॉर्डर की लंबाई
कैथल पटियाला 60 किलोमीटर
संगरूर 10 किलोमीटर
जींद पटियाला 7 किलोमीटर
संगरूर 18 किलोमीटर
सिरसा मानसा 43 किलोमीटर
बठिंडा 7 किलोमीटर
डबवाली मुक्तसर 15 किलोमीटर
फतेहाबाद मानसा 75 किलोमीटर
संगरूर 35 किलोमीटर
कुरुक्षेत्र पटियाला 15 किलोमीटर
पंचकूला मोहाली 40 किलोमीटर
अंबाला मोहाली 10 किलोमीटर
पटियाला 45 किलोमीटर
दिल्ली के साथ लगते हरियाणा के जिले
हरियाणा के जिले बॉर्डर की लंबाई
सोनीपत 40 किलोमीटर
झज्जर 46 किलोमीटर
फरीदाबाद 25 किलोमीटर
गुरुग्राम 41 किलोमीटर
हिमाचल प्रदेश के साथ लगते हरियाणा के जिले
हरियाणा के जिले हिमाचल के जिले बॉर्डर की लंबाई
पंचकूला सोलन 30 किलोमीटर
अंबाला सिरमौर 15 किलोमीटर
यमुनानगर सिरमौर 52 किलोमीटर
राजस्थान के साथ लगते हरियाणा के जिले
हरियाणा के जिले राजस्थान के जिले बॉर्डर की लंबाई
भिवानी झुंझुनू 35 किलोमीटर
चूरू 30 किलोमीटर
हनुमानगढ़ 20 किलोमीटर
नारनौल झुंझुनू 16 किलोमीटर
कोटपुतली बहरोड़ 10 किलोमीटर
नीमकाथाना 27 किलोमीटर
रेवाड़ी खैरथल-तिजारा 30 किलोमीटर
कोटपुतली बहरोड़ 45 किलोमीटर
नूंह अलवर 82 किलोमीटर
डींग 25 किलोमीटर
फतेहाबाद हनुमानगढ़ 7 किलोमीटर
सिरसा हनुमानगढ़ 98 किलोमीटर
हिसार हनुमानगढ़ 37 किलोमीटर
चूरू 8 किलोमीटर