फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   thousands of wine bottles found from delhi number car

चंडीगढ़ से कार में भरकर ले जा रहा था शराब की पेटियां, नाके पर पुलिस ने पकड़ा

Sun, 03 Nov 2019 04:13 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 03 Nov 2019 04:13 PM IST
विज्ञापन
thousands of wine bottles found from delhi number car

 इंडस्ट्रियल एरिया स्थित मंडेला चौक पर ड्रंकन ड्राइव के नाके पर ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली नंबर की वरना कार से सैकड़ों की संख्या में शराब की बोतलें बरामद की हैं। बोतलें डिग्गी और सीट के नीचे छुपाकर रखी गई थीं। नाका देख चालक ने कार दौड़ाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने करीब 100 मीटर पीछा कर दबोच लिया। जबकि कार में बैठा दूसरा साथी भाग गया।

विज्ञापन

 

जांच में चालक शराब के नशे में मिला। इसके बाद कार को इंपाउंड कर सूचना पुलिस को दे दी गई। चालक की पहचान खन्ना निवासी विशाल कुमार (30) के रूप में हुई है। खबर लिखे जाने तक इंडस्ट्रियल थाना पुलिस चालक से पूछताछ में जुटी थी।

विज्ञापन


इंडस्ट्रियल एरिया स्थित मंडेला चौक पर ट्रैफिक पुलिस के इंस्पेक्टर जसमेर सिंह की अगुवाई में ड्रंकन ड्राइव का नाका लगाया गया था। ट्रैफिक मार्शल एमएम खान और सन्नी की ड्यूटी थी। रात करीब 10.30 बजे एक वरना कार (डीएल4सी एनडी 4069) सेक्टर-26 से ट्रिब्यून चौक की ओर जा रही थी। कार जैसे ही नाके पर पहुंची तो चालक और उसके साथ बैठा दूसरा साथी कार को छोड़ मौके से फरार होने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दोनों के वहां से भागने पर पुलिसकर्मियों का शक हुआ और ट्रैफिक मार्शल एमएम खान और सन्नी ने इंस्पेक्टर जसमेर की अगुवाई में चालक को करीब 100 मीटर पीछा कर दबोच लिया। जबकि दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने जब एल्कोहल मीटर से चेक किया तो चालक नशे में मिला। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने चालान कर कार को इंपाउंड कर लिया।


खन्ना ले जानी थी शराब
पुलिस को कार से इंपीरियल ब्लू, रॉयल स्टैग समेत अन्य अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जांच में सामने आया कि शराब चंडीगढ़ से खन्ना ले जाई जा रही थी। चंडीगढ़ में शराब पंजाब के मुकाबले सस्ती है। ऐसे में यहां से खरीदकर तस्कर कर इसकी सप्लाई दूसरे राज्यों में करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed