{"_id":"635ed7256fe5b273d1656fe6","slug":"thousands-of-devotees-offered-arghya-to-the-setting-sun-chandigarh-news-pkl466826413","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजारों व्रतियों ने दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजारों व्रतियों ने दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सूर्य उपासना के महापर्व छठ पर रविवार को रवि योग में सेक्टर-42 स्थित न्यू लेक के अलावा शहर के अन्य हिस्सों में हजारों व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया। सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद पूजा संपन्न हो जाएगी।
छठ पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह रहा। व्रती छठ घाटों पर अपने परिवार के साथ पहुंचे। कुछ परिवार बैंडबाजा के साथ घाटों पर पहुंचे तो कुछ साष्टांग दंडवत प्रणाम करते आए। व्रती के परिवार के सदस्य अपने सिर पर पूजा का दौरा (टोकरी) लेकर गीत गाते हुए घाट पर पहुंचे। महिलाओं के अलावा पुरुषों ने भी व्रत रखकर भगवान भास्कर को अर्घ्य प्रदान किया। सेक्टर-42 स्थित न्यू लेक पर दोपहर बाद तीन बजे से पहले ही श्रद्धालु पहुंचने पहुंचने लगे थे। यहां के चारों ओर बने घाटों पर भारी भीड़ रही।
पूर्वांचल वेलफेयर एसोसिएशन और बिहार परिषद चंडीगढ़ की ओर से न्यू लेक पर पंडाल लगाया गया था। दोनों संस्थाओं की ओर से रविवार सुबह न्यू लेक पर पूजा की गई और लेक में गंगा जल डाला गया। इसके अलावा रामदरबार, मलोया, हल्लोमाजरा, दड़वा, विकास नगर, इंदिरा कॉलोनी, सेक्टर-47 सहित शहर के अन्य हिस्सों में छठ का त्योहार श्रद्धापूर्वक मनाया गया। सभी घाटों पर व्रतियों की भारी भीड़ रही। सुरक्षा की दृष्टि से सभी जगह पुलिस बल को तैनात किया गया था। मेटल डिटेक्टर भी लगाए गए थे।
विज्ञापन
न्यू लेक पर मेयर सरबजीत कौर, नगर निगम आयुक्त आनिंदिता मित्रा, डीजीपी प्रवीर रंजन, आईजी राजकुमार सिंह, पार्षद गुरबक्श रावत, हरदीप सिंह बुटेरला, जसबीर सिंह बंटी, गुरप्रीत सिंह गाबी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एचएस लक्की सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
आज चतुर्ग्रही योग में उगते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य
सेक्टर-30 के श्री महाकाली मंदिर स्थित भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख पंडित बीरेंद्र नारायण मिश्र ने बताया कि सोमवार को चंडीगढ़ में सुबह 6.42 बजे सूर्योदय होगा। महापर्व छठ में उगते सूर्य को अर्घ्य प्रदान करने के बाद पर्व का समापन होता है। उन्होंने कहा कि सूर्योदय के समय राशि धुन है। इसका स्वामी बृहस्पति हैं। लग्न में सूर्य, बुध, शुक्र और केतु विराजमान होने के कारण चतुर्ग्रही योग बन रहा है। नक्षत्र उत्तराषाढ़ा है। इसका स्वामी ग्रहों के राजा स्वयं सूर्य हैं। उन्होंने कहा कि चतुर्ग्रही योग में हर प्रकार की सुख, सुविधा और समृद्धि में वृद्धि होगी। पिता-पुत्र में प्रेम बढ़ेगा।
अर्घ्य देने के बाद लग गया जाम
अर्घ्य के संपन्न होने के बाद व्रती अपने-अपने घर जाने के लिए सड़क पर आए तो जाम की स्थिति बन गई। वाहनों की कतार लग गई। आधा घंटा तक न्यू लेक के आसपास की सड़कों पर जाम लगा रहा। पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद जाम खुलवाया।
खो गए बच्चों को परिजनों से मिलवाया
भारी भीड़ के कारण कई बच्चे गुम हो गए, जिन्हें लोगों ने पुलिस पोस्ट पर सुरक्षित पहुंचाया। अनाउंसमेंट के बाद माता-पिता आकर उन्हें ले जा रहे थे। सबसे परेशानी उन बच्चों को हो रही थी जो काफी छोटे थे और बोल नहीं पा रहे थे।