फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Those who promised MSP on 23 crops now want to grab land: SAD

23 फसलों पर एमएसपी का वादा करने वाले अब जमीन हड़पना चाहते हैं: शिअद

Mon, 02 Jun 2025 08:00 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 08:00 PM IST
विज्ञापन
Those who promised MSP on 23 crops now want to grab land: SAD
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के मुख्य प्रवक्ता अर्शदीप सिंह कलेर ने पंजाब कैबिनेट में सोमवार को नई लैंड पूलिंग पॉलिसी को मंजूरी देने पर घेरा। कलेर ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) देने का वादा किया था, लेकिन अब आप सरकार राज्य के किसानों की जमीन हड़प रही है। कलेर ने कहा कि यह बेहद चौंकाने वाली बात है कि आप सरकार ने एक पाॅलिसी पेश की है, जिसके तहत वह खेती की जमीन को एक्वायर करके उसे बिल्डरों और डेवलपर्स को बेचने जा रही है। मौजूदा सरकार ने लैंड पुलिस पाॅलिसी में संशोधित करके उन व्यापारियों को लाभ पहुंचाना चाहती है, जो देश के अन्नदाता किसानों की उपजाऊ जमीन पर काॅलोनियां विकसित करना चाहते हैं। उन्होने कहा कि इस नई नीति के तहत सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को ही होगा। पूर्ववर्ती अकाली सरकार की ओर से अपनाई गई लैंड पूलिंग नीति किसानों के हित में थी, क्योंकि इसका मकसद किसानों के भविष्य को सुरक्षित करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed