{"_id":"589a189c4f1c1bc15537993e","slug":"those-who-older-than-30-years-would-be-health-check","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"30 साल से अधिक उम्र वालों के स्वास्थ्य से जुड़ी जरूरी खबर, जानिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 साल से अधिक उम्र वालों के स्वास्थ्य से जुड़ी जरूरी खबर, जानिए
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 08 Feb 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
दलों की घी और चीनी और बिगाड़ सकती है जायका
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डायबिटीज, हाइपरटेंशन, ओरल, ब्रेस्ट, सरविक्स कैंसर को कंट्रोल करने के लिए चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। 30 वर्ष से ऊपर सभी लोगों की जांच की जाएगी। इसके बाद बीमारियों से बचने के लिए क्या-क्या कदम उठाने हैं, उसके बारे जागरूक किया जाएगा।
जो पीड़ित होंगे, उन्हें उपयुक्त सेंटर में रेफर कर दिया जाएगा। इस अभियान को सिरे चढ़ाने के लिए जल्द ही शहर में सर्वे शुरू किया जाना है। इसी महीने हेल्थ वर्करों की ट्रेनिंग शुरू हो जाएगी। सर्वे की शुरुआत शहर के पेरीफेरी इलाके से होगी। उसके बाद पूरे शहर में स्क्रीनिंग होगी।
तेजी से बढ़ रही है बीमारियां
पीजीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक शहर में हाइपरटेंशन, मोटापा और डायबिटीज काफी तेजी से बढ़ रहा है। रिपोर्ट के अनुसार 41 प्रतिशत हाइपरटेंशन, 13.6 प्रतिशत में डायबिटीज और 63 प्रतिशत मरीजों में मोटापा पाया गया है। वर्ष 2013 की कैंसर रजिस्ट्ररी की रिपोर्ट के मुताबिक शहर में एक हजार लोगों में 37.5 प्रतिशत कैंसर पाया गया है।

मोदी ने भी चिंता जताई थी
मोदी ने भी चिंता जताई थी
पिछले वर्ष योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि देश में डायबिटीज की बढ़ती संख्या चिंताजनक है। मन की बात में चर्चा की थी। उसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग ने पूरे देश में एक स्क्रीनिंग प्रोग्राम शुरू करने की योजना बनाई। पिछले दिनों में इस बारे में एक मीटिंग भी बुलाई गई। इसमें चंडीगढ़ के भी प्रतिनिधि शामिल हुए थे। उसमें स्क्रीनिंग प्रोग्राम पर विस्तार से चर्चा की गई।
चंडीगढ़ ने पहले से शुरू कर दी थी तैयारी
इस मिशन को लेकर चंडीगढ़ पहले से ही उत्साहित था। उसने तैयारी भी शुरू कर दी थी। बहलाना में सर्वे भी शुरू होने वाला था, लेकिन दिल्ली में स्वास्थ्य विभाग की मीटिंग के बाद सर्वे में थोड़ा बदलाव किया गया है। अधिकारियों ने बताया है कि मीटिंग के बाद अभियान में मामूली बदलाव किए गए हैं। जहां सर्वे शुरू होना हैं, वहां पर सबसे पहले हेल्थ स्टाफ को स्क्रीन किया जाएगा।